एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियाई चैनल ने बनाई टेलएंडर्स की प्लेइंग इलेवन, टीम में 2 भारतीय शामिल, एक नाम से सब हैरान

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट चैनल फॉक्स क्रिकेट ने टेलएंडर्स की एक प्लेइंग इलेवन बनाई. इसमें भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और अजीत अगरकर को शामिल किया गया.

कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में क्रिकेट तो बंद हैं, लेकिन क्रिकेट से जुड़ी चर्चाएं लगातार जारी हैं. अक्सर कई पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों की प्लेइंग इलेवन बनाते रहते हैं. सबसे खराब बल्लेबाजों की प्लेइंग इलेवन पर शायद ही कोई ध्यान देता होगा. अब एक ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स चैनल ने एक ऐसी प्लेइंग इलेवन बनाई है. इसमें 2 भारतीय भी हैं, लेकिन एक के नाम पर फैंस ने हैरानी जताई है.

ऑस्ट्रेलियाई चैनल फॉक्स क्रिकेट ने गुरुवार 30 अप्रैल को एक ऐसी प्लेइंग इलेवन जारी की जो क्रिकेट इतिहास के सबसे खराब टेलएंडर्स को बल्लेबाजी में प्रदर्शन के आधार पर बनाई गई थी. जाहिर तौर पर इस इलेवन में गेंदबाजों को ही शामिल किया गया था, जो बल्ले से कभी कोई कमाल नहीं दिखा पाए.

न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर क्रिस मार्टिन और वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श को इसका ओपनर बनाया गया. दोनों खिलाड़ी अपनी अजीबो-गरीब बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे. साथ ही जब भी दोनों को बल्लेबाजी का मौका मिला, ज्यादातर मौकों पर वो जीरो पर आउट होते रहे.

अगरकर के नाम टेस्ट शतक

इसमें भारत की ओर से अजीत अगरकर और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बुमराह को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है और अपनी मुख्य भूमिका में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन जब बैटिंग का मौका मिला तो वो खास नहीं कर पाए.

हालांकि इसमें अगरकर का नाम चौंकाने वाला रहा. भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शामिल अगरकर कई बार अपनी बेहतरीन पारियों के लिए भी जाने जाते रहे. इसमें भी खास बात ये है कि अगरकर के नाम टेस्ट शतक है, जो उन्होंने क्रिकेट के सबसे ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में जड़ा था. इतना ही नहीं, अगरकर ने वनडे में 21 गेंदों में अर्धशतक भी जड़ा है जो आज भी भारत की ओर से सबसे तेज है.

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी इस पर हैरानी जताई लिखा कि अगरकर के नाम लॉर्ड्स में शतक है और सिर्फ 21 गेंदों में वनडे अर्धशतक भी है. भोगले के अलावा भी कई ट्विटर यूजर्स ने भी इस पर हैरानी जताई.

ये भी पढ़ें

ICC रैंकिंगः टीम इंडिया को बड़ा नुकसान, भारत को पीछे छोड़ ऑस्ट्रेलिया बनी नंबर 1 टेस्ट टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
वीवीएस लक्ष्मण या गौतम गंभीर, कौन है ज्यादा बेहतर हेड कोच? देखें दोनों का रिजल्ट
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget