एक्सप्लोरर

Border Gavaskar Trophy: भारत को मिलेगी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार? दिग्गज ने कारण बताकर चौंकाया

IND vs AUS Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू होगी. पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा.

India vs Australia Border Gavaskar Trophy 2024: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत विजयी होगा या ऑस्ट्रेलिया बाजी मारेगा? इस सवाल का जवाब पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद ही मिल पाएगा. सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा, लेकिन उससे पहले ब्रैड हॉग ने भविष्यवाणी करके बताया है कि आगामी सीरीज रोमांचक साबित होगी, लेकिन अंत में कंगारू टीम 3-2 से विजयी रहेगी.

कैमरन ग्रीन के चोटिल होने के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी मजबूत दिख रही है, दूसरी ओर टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे. वहीं शुभमन गिल को अंगूठे में आए फ्रैक्चर के कारण भी भारतीय टीम की चिंता बढ़ी हुई है. इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए ब्रैड हॉग ने कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज को 3-2 से जीतने वाली है.

ऑस्ट्रेलिया मारेगा बाजी

एक मीडिया इंटरव्यू में ब्रैड हॉग ने कहा, "मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 3-2 से बाजी मारेगा क्योंकि पहला टेस्ट पर्थ, फिर एडीएलेड में गुलाबी गेंद से मैच होगा. हमारे पास जैसा पेस अटैक है और उन्हें जितना अनुभव प्राप्त है. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन की बहुत अच्छी समझ है, इसलिए मेरा मानना है कि इस अनुभवी पेस अटैक के कारण हम बेहतर कर पाएंगे." ऑस्ट्रेलिया ने भारत को किसी टेस्ट सीरीज में आखिरी बार 2014-2015 में हराया था. उस समय ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 2-0 से हराया था.

पर्थ के ओप्टस स्टेडियम की पिच की पहली तस्वीर को देख ऐसा लगता है जैसे तेज गेंदबाज दबदबा बनाने वाले हैं. पिच पर घास है और गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से निकल सकती है. इस कारण दोनों टीम चार मुख्य तेज गेंदबाज और एक स्पिनर के साथ उतर सकती हैं. इसके बावजूद ब्रैड हॉग का मानना है कि भारत को रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन, दोनों मेन स्पिन गेंदबाजों को खिलाना चाहिए. 

यह भी पढ़ें:

ICC Rankings: दुनिया के बेस्ट ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, इंग्लैंड के इस स्टार को पछाड़ बने वर्ल्ड नंबर-1

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा फिफ्टी, निरोशन डिकवेला के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
LIVE: रवीन्द्र जडेजा ने पूरे किए 350 टेस्ट विकेट, नुवंता को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?
टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा किस टीम को हराया है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget