एक्सप्लोरर

AUS vs WI 2nd Test: लाबुशेन-हेड की खतरनाक बैटिंग से बैकफुट पर वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन बनाए 330 रन

Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 330 रन बनाए. टीम के लिए ट्रेविस हेड ने शतक जड़ा.

Australia vs West Indies 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच एडिलेड में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है. मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट के नुकसान के साथ 330 रन बना लिए. टीम के लिए मार्नस लाबुशेन और ट्रेविस हेड ने खतरनाक बैटिंग की. इन दोनों के बीच 199 रनों की साझेदारी हो चुकी है और दोनों शतक भी लगा चुके हैं. वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ, जेसन होल्डर और डेवोन थोमस ने एक-एक विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ओपनिंग करने आए. वॉर्नर 29 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने इस पारी में 4 चौके लगाए. ख्वाजा ने 129 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाए. उनकी इस पारी में 9 चौके शामिल रहे. कप्तान स्मिथ कुछ खास नहीं कर पाए और वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए. उन्हें होल्डर ने अपना शिकार बनाया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए लाबुशेन और ट्रेविस हेड के बीच 280 गेंदों में 199 रनों की साझेदारी हुई. इस साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में ला दिया. हेड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 139 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 114 रन बनाए. उनकी इस पारी में 12 चौके शामिल रहे. लाबुशेन ने 235 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 120 रन बनाए. उनकी इस पारी में 11 चौके लगाए. 

वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने एक विकेट लिया. उन्होंने 21 ओवरों में 81 रन दिए और 2 मेडन ओवर निकाले. जेसन होल्डर ने 21 ओवरों में 42 रन दिए और एक विकेट लिया. होल्डर ने 6 मेडन ओवर निकाले. डेवोन थोमस ने 9 ओवरों में 43 रन देकर एक विकेट लिया. 

यह भी पढ़ें : Karunaratne Hospitalized: कैच पकड़ने के चक्कर में श्रीलंका के ऑलराउंडर के टूटे चार दांत, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget