एक्सप्लोरर

Throwback Cricket: 142 साल पहले आज ही के दिन लगी थी टेस्ट क्रिकेट की पहली हैट्रिक, इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Throwback Cricket: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के फ्रेड स्पोफोर्थ के नाम दर्ज है.

Throwback Cricket: 2 जनवरी 1879 यानी आज से ठीक 142 साल टेस्ट क्रिकेट की पहली हैट्रिक लगी थी. ऑस्ट्रेलिया के फ्रेड स्पोफोर्थ (Fred Spofforth) के नाम यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड दर्ज है. खास बात यह भी है कि यह हैट्रिक क्रिकेट इतिहास के तीसरे ही टेस्ट में लग गई थी. क्रिकेट की बड़ी यादों से जुड़े इस खास पल से रूबरू करने के लिए हम आपको 142 साल पहले हुए इंग्लैंड के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लेकर चल रहे हैं.

19वीं सदी में क्रिकेट खेलने वाले महज 2 ही देश थे. एक इंग्लैंड और दूसरा ऑस्ट्रेलिया. उस दौर में केवल टेस्ट क्रिकेट ही खेला जाता था. ज्यादातर क्रिकेट भी घरेलू ही होते थे. यानी इंग्लैंड की काउंटी में आपस में मैच खेले जाते थे. 1876-77 में क्रिकेट इतिहास का पहली आधिकारिक टेस्ट सीरीज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी. 2 मैचों की इस सीरीज में एक मैच इंग्लैंड ने तो दूसरा ऑस्ट्रेलिया ने जीता था. ऑस्ट्रेलिया में खेली गई इस सीरीज के ठीक 2 साल बाद एक बार फिर इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया. 1878-79 में हुए इस दौरे में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना था.

तारीख 2 जनवरी 1879 थी और जगह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड था. इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुना. मैच के पहले ही ओवर में फ्रेड ने इंग्लिश ओपनर को पवेलियन भेज दिया. यहां से इंग्लैंड के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगे. हालत यह हो गई कि 14 रन पर ही टीम चार विकेट खो चुकी थी. यहां से मध्यक्रम के बल्लबाजों ने थोड़ा समय निकालना शुरू किया. लंबी देर तक विकेट पर खड़े रहकर कप्तान लॉर्ड हैरिस और वरनॉन रॉयल ने 26 रन तक स्कोर पहुंचाया ही था कि फ्रेड ने वरनॉन को चलता कर दिया. फ्रेड यहीं नहीं रूके उन्होंने अगली 2 गेंदों पर 2 और शिकार किए. इस तरह क्रिकेट इतिहास में पहली हैट्रिक फ्रेड स्पोफोर्थ के नाम दर्ज हो गई.

इस हैट्रिक के बाद इंग्लैंड 26 रन पर अपने 7 विकेट खो चुका था. कप्तान हैरिस और निचले क्रम के बल्लेबाज चार्ली ने जैसे-तैसे पहली पारी में इंग्लैंड का स्कोर 113 रन पहुंचाया.

इंग्लैंड की टीम इस टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के आगे पूरी तरह नतमस्तक हो गई थी. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 256 रन ठोंक दिए थे. वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज दूसरी पारी भी कुछ खास नहीं कर सके थे और 160 रन पर ही ऑल आउट हो गए थे. चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया को महज 18 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे कंगारूओं ने बिना विकेट खोए ही हासिल कर लिया था. इस तरह फ्रेड स्पोफोर्थ की हैट्रिक ने क्रिकेट का यह तीसरा टेस्ट ऑस्ट्रलिया के पक्ष में कर दिया था. स्पोफोर्थ ने इस टेस्ट में 13 विकेट लिए थे.

यह भी पढ़ें..

GoodBye 2021: यादगार रहेगा साल 2021, क्रिकेट इतिहास में दूसरी बार भारत ने हासिल किया यह मुकाम

Watch: पुजारा को पकड़-पकड़कर नचाते दिखे अश्विन और सिराज, सेंचुरियन में कुछ ऐसे मना जीत का जश्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget