एक्सप्लोरर

वार्नर और स्मिथ की वापसी से विश्व कप का खिताब बचा सकती है ऑस्ट्रेलियाई टीम: रिकी पोंटिंग

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सहायक कोच बने रिकी पोंटिंग ने टीम में वॉर्नर और स्मिथ की वापसी की वकालत की है.

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलिया के सहायक कोच नियुक्त किए गए पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि हाल के दिनों में खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम खिताब बचाने में सक्षम है.

वनडे टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के न होने से संघर्ष कर रही है. उसका यह संघर्ष इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए चिंता का विषय है, जहां टीम को अपना खिताब बचाने उतरना है.

ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में हुए विश्व कप में खिताब जीता था.

पोंटिंग ने 1996 में पहली बार विश्व कप खेला था. उन्होंने कुल पांच बार विश्व कप में बल्लेबाजी की है, जिसमें से तीन में वह उस टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने खिताब जीता है. वह दो बार (2003 और 2007 में) अपनी कप्तानी में टीम को चैम्पियन बना चुके हैं.

पोटिंग से जब यह पूछा गया कि क्या टीम विश्व कप में अपना खिताब बचा पाएगी, उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर, हमारी टीम ऐसा करने में सफल होगी. इंग्लैंड की परिस्थितियां हमारे अनुकूल है और वहां खेलने से हमें फायदा होगा."

उन्होंने कहा, "भारत और इंग्लैंड भी दो प्रमुख दावेदार हैं. लेकिन यदि आप वार्नर और स्मिथ को टीम में वापस शामिल कर लेते हैं तो मुझे लगता है कि टीम काफी मजबूत हो जाएगी और वह अपना खिताब बचा ले जाएगी."

स्मिथ और वार्नर पर बॉल टेम्परिंग मामले में एक-एक साल का बैन लगा हुआ है और यह बैन अगले महीने 29 मार्च को समाप्त होगा.

पोंटिंग ने कहा, " मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि मैं कोच हूं. यह मैंने उस समय भी कहा था जब मैं कोच नहीं था. इंग्लैंड की परिस्थितियां हमारे खिलाड़ियों के खेलने के अनुकूल हैं. स्मिथ और वार्नर के पास काफी अनुभव हैं. वे दबाव को आसानी से कम कर सकते हैं."

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget