एक्सप्लोरर

AUSvsENG: इंग्लैंड ने लिया एशेज का बदला,तीसरा वनडे जीत जमाया सीरीज पर कब्जा

एशेज में करारी हार के बाद इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीत ली है. रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से हरा दिया.

पांच मैचों की सीरीज पर इंग्लैंड का कब्जा: एशेज में करारी हार के बाद इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीत ली है. रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से हरा दिया. पांच मैचों की सीरीज में इंग्लैंड अब 3-0 से आगे है. ऐसा पहली बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया ने घर में पहले तीन वनडे मैचों में हार झेली हो.

ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज में बने रहने का यह आखिरी मौका था लेकिन अपने सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण (मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स) के बावजूद इंग्लैंड को बड़े स्कोर से नहीं रोक पाई.

इंग्लैंड ने वनडे इतिहास में 60वीं बार 300 या इससे अधिक का स्कोर बनाया और उसे यहां तक पहुंचाने का श्रेय जोस बटलर (नाबाद 100) और वोक्स (नाबाद 53) को जाता है. इन दोनों ने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि टीम छह विकेट पर 189 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी. बटलर और वोक्स ने 12 से भी कम ओवर में 113 रन की अटूट साझेदारी की. मेजबान टीम इसे हासिल नहीं कर पाई और पूरे 50 ओवर खेलने के बाद छह विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी.

इंग्लैंड के लिए वोक्स ने 57 रन देकर दो विकेट लिए तो मार्क वुड और आदिल राशिद ने भी दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी. पहले दो मैचों में शतक जड़ने वाले फिंच ने 62 रन बनाए जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 56, मिशेल मार्श ने 55 और कप्तान स्टीवन स्मिथ ने 45 रन का योगदान दिया लेकिन आखिरी पांच ओवरों में इंग्लैंड के धूमधड़ाके ने मैच में अंतर पैदा कर दिया.

बटलर और वोक्स ने आखिरी पांच ओवर में इंग्लैंड के लिये 66 रन जोड़े. बटलर ने पारी की आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 83 गेंदों की अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए. वोक्स की 36 गेंदों की पारी में पांच चौके ओर दो छक्के शामिल हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी पांच ओवरों में 44 रन बनाए.

इन दोनों टीमों के बीच चौथा वनडे 26 जनवरी को एडिलेड में खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
ICC Rankings: स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 बल्लेबाज का ताज, हरमनप्रीत-दीप्ति-प्रतिका को फायदा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget