एक्सप्लोरर

AUS vs WI 2nd Test: कैरेबियाई गेंदबाजों ने मचाया कहर, कंगारू टीम की हालत हुई खस्ता, जानिए मैच का पूरा हाल  

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कैरेबियाई गेंदबाजों ने कंगारू टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया है.

AUS vs WI 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में कैरेबियाई गेंदबाजों ने कंगारू टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया है. ग्रेनाडा के सेंट जॉर्ज में खेले जा रहे इस टेस्ट के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 286 रन पर ऑल आउट हो गई. बारिश के चलते दिन में सिर्फ 66.5 ओवर ही फेंके गए, लेकिन इस कम वक्त में भी वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने गजब का प्रदर्शन किया.

शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत से ही हालत खराब रही. ओपनर सैम कांस्टास ने 25 रन बनाए, जबकि दूसरे सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे गए.तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कैमरन ग्रीन ने 26 रन बनाए और उसके बाद ट्रैविस हेड ने भी 29 रन की पारी खेली, लेकिन ये सभी एक अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके और वापस पवेलियन लौट गए.

सबसे बड़ा झटका तब लगा जब चोट से वापसी कर रहे सीनियर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए और वो एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए.

कैरी और वेबस्टर ने दिखाई हिम्मत

जब टीम का स्कोर 110 रन पर 5 विकेट था, तब मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथ से फिसलता दिख रहा था. ऐसे में बीयू वेबस्टर ने 60 रन और एलेक्स कैरी ने 63 रन बनाकर छठे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया.

इन दोनों की साझेदारी के बाद पैट कमिंस ने टीम के लिए 17 रन जोड़े, नाथन लायन ने 11 और जोश हेजलवुड ने 10 रन बनाए. मिचेल स्टार्क भी सिर्फ 6 रन ही बना सके और स्टीव स्मिथ के बाद वे दूसरे बल्लेबाज रहे जो दोहरे अंक तक नहीं पहुंचे.

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का कहर

इस मुकाबले में एक बार फिर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अपनी धारदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया. अल्जारी जोसेफ ने सबसे घातक स्पेल डाला.उन्होंने 15.5 ओवर में 61 रन देकर 4 विकेट झटक. जेडन सील्स के खाते में 2 विकेट आए. शमार जोसेफ, एंडरसन फिलिप और जस्टनी ग्रीव्स ने एक-एक विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी. पहले टेस्ट में जिस तरह शमार जोसेफ और जेडन सील्स ने विकेट चटकाए थे तो वहीं इस बार विकेट की जिम्मेदारी अल्जारी जोसेफ ने उठाई और टीम को एक और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

उस्मान ख्वाजा ने रचा इतिहास

भले ही उस्मान ख्वाजा इस मैच में सिर्फ 16 रन ही बना सके, लेकिन उन्होंने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए है. वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के 16वें खिलाड़ी बन गए हैं. 38 वर्षीय ख्वाजा ने यह आंकड़ा 83 टेस्ट मैचों की 149 पारियों में हासिल किया है. उनके नाम 16 टेस्ट शतक भी दर्ज हैं. यह उपलब्धि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की एलीट लिस्ट में ला खड़ा करती है.

बारिश बनी बाधा

पहले दिन का खेल बारिश से प्रभावित रहा, और सिर्फ 66.5 ओवर का ही खेल हो पाया, लेकिन इतने में ही मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है.अब सबकी नजरें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर होंगी. क्या वे वेस्टइंडीज को सस्ते में समेटकर मैच में वापसी करेंगे? या फिर कैरेबियाई बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया पर और दबाव बनाएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget