एक्सप्लोरर

AUS vs SA: तीसरे टेस्ट में भी पिछड़ रहे प्रोटियाज, विशाल स्कोर की ओर आगे बढ़ रही ऑस्ट्रेलिया; ऐसा रहा दूसरे दिन का खेल

AUS vs SA 3rd Test: सिडनी टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है.

Sydney Test 2nd Day: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका (AUS vs SA) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर खेला जा रहा है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऑस्ट्रेलिया 4 विकेट के नुकसान पर 475 रन बना चुकी है.

सिडनी टेस्ट में पहले दिन खराब रोशनी के कारण महज 47 ओवर का खेल हो सका था. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे. दूसरे दिन इस स्कोर से आगे बढ़ते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने एक के बाद एक लाजवाब पारियां खेलीं. दिन की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे विकेट के लिए 209 रन की साझेदारी की.

सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा अपने कल के स्कोर (54) को आगे बढ़ाते हुए 195 रन पर पहुंच गए. वह अभी भी नाबाद हैं. स्टीव स्मिथ ने उनका अच्छा साथ दिया. स्मिथ ने भी यहां 104 रन की पारी खेली. स्मिथ के आउट होने के बाद ट्रेविस हेड ने तेजतर्रार 70 रन जड़े. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर ख्वाजा (195) और मैट रेनशॉ (5) नाबाद पवेलियन लौटे. दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्खिया को 2 और रबाडा व महाराज को 1-1 विकेट मिले.

सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टेस्ट सीरीज को पहले ही जीत चुकी है. कंगारू टीम ने तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीते थे. पहले मुकाबले में तो प्रोटियाज टीम ने कुछ हद तक ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दी लेकिन दूसरे मुकाबले में कंगारू एकतरफा जीते. तीसरे टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया की जीत के आसार ही नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें...

Hardik Pandya: जानिए क्यों भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान साबित हो सकते हैं हार्दिक, धोनी-रोहित और कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
10 कैच छूटे और टीम इंडिया से फील्डिंग कोच का पत्ता साफ, अब कौन लेगा जगह?
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
क्रिस गेल से बहुत आगे निकले वैभव सूर्यवंशी, 40 मैच के बाद होश उड़ा देंगे आंकड़े
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
150 साल में कभी नहीं हुआ ऐसा, पाकिस्तान के खिलाफ बना अनोखा 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget