एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपने स्क्वॉड का किया ऐलान, डेविड वॉर्नर को दिया जाएगा फेयरवेल!

Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है, जिसके पहले दो टेस्ट मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है.

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच में 3 मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. इस सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल करके ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा तो कर ही लिया है, लेकिन अब उनकी मंशा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच में भी जीत हासिल करके अपने सुपरस्टार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को एक शानदार विदाई देने की होगी.

सिडनी में आखिरी टेस्ट खेलेंगे डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के लिए पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में होने वाला तीसरा टेस्ट मैच उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा, क्योंकि उन्होंने इस सीरीज के खत्म होने के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है.

डेविड वॉर्नर ने इस सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में भी एक शानदार और बड़ी शतकीय पारी खेली थी, जिसकी मदद से पर्थ के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 360 रनों के एक बेहद बड़े अंतर से हरा दिया था. उसके बाद मेलबर्न में हुए दूसरे और बॉक्सिग-डे टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने थोड़ा बेहतर क्रिकेट जरूर खेला लेकिन फिर भी अंत में 79 रनों से मैच हार गई.

तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड

अब बार सिडनी की है, जहां इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच के लिए भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. आइए हम आपको बताते है कि इस स्क्वॉड में कप्तान पैट कमिंस और डेविड वॉर्नर के अलावा कौन-कौन मौजूद है.

  • पैट कमिंस (कप्तान)
  • स्कॉट बोलैंड
  • एलेक्स केरी
  • कैमरून ग्रीन
  • जोश हेज़लवुड
  • ट्रैविस हेड
  • उस्मान ख्वाजा
  • मार्नस लाबुशेन
  • नाथन लियोन
  • मिचेल मार्श
  • स्टीव स्मिथ
  • मिचेल स्टार्क
  • डेविड वार्नर

13 खिलाड़ियों के इस स्क्वॉड में कैमरून ग्रीन और स्कॉट बोलैंड दो मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अभी तक इस सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. ऐसे में संभव है कि कप्तान पैट कमिंस मिचेल मार्श की जगह कैमरून ग्रीन, और मिचेल स्टार्क की जगह स्कॉब बोलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी में होने वाले आखिरी टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Sanju Samson: संजू सैमसन ने क्रिकेट के बाद फुटबॉल खेलना किया शुरू, मैच का वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग से जीता पाकिस्तान, शादाब खान के विकेट पर बवाल, जानें पूरा मामला
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
113 रन ठोक शादाब खान ने बनाए 4 सबसे बड़े रिकॉर्ड, इंग्लैंड के जबड़े से छीनी जीत
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास
शादाब खान के नाम हुआ 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', नाबाद 113 रन की पारी से लिखा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की मुस्लिम सीटों पर यादव परिवार का कब्जा', ओवैसी का अखिलेश पर निशाना
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
राजस्थान: युवा नेता नरेश मीणा पर फिर FIR, 8 धाराओं में केस दर्ज
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget