एक्सप्लोरर

AUS vs AFG: अपनी स्पिन तिकड़ी के सहारे हमला बोलेगी अफगान टीम, ऑस्ट्रेलिया के लिए आसान नहीं होगी जीत

AFG vs AUS, WC 2023: ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की टीमें आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होगी. यह मुकाबला दोपहर दो बजे शुरू होगा.

AUS vs AFG Match Preview: वर्ल्ड कप 2023 में आज (7 नवंबर) ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है. दोनों ही टीमों का इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन लाजवाब रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने जहां अपने 7 में से 5 मैच जीते हैं. वहीं, अफगान टीम ने अपने 7 में से 4 मैचों में जीत दर्ज की है. दोनों ही टीमें सेमीफाइनल के लिए बचे हुए दो स्पॉट की रेस में बाकी टीमों से काफी आगे है. ऐसे में आज का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं.

वैसे, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच इससे पहले तीन मुकाबले खेले गए हैं और इन तीनों मैचों में कंगारू टीम ने एकतरफा अंदाज में अफगान टीम को शिकस्त दी है लेकिन अब परिस्थितियां थोड़ी बदली हुई हैं. अफगानिस्तान की टीम अब पहले की तरह कमजोर नहीं है. उसने इसी टूर्नामेंट में इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों को धूल चटाई है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए आज की चुनौती आसान रहने वाली नहीं है.

स्पिन तिकड़ी है अफगान टीम का हथियार
अफगानिस्तान के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी साबित हुई है. राशिद खान, मुजीबउर रहमान और मोहम्मद नबी की इस तिकड़ी ने इस टूर्नामेंट में लाजवाब गेंदबाजी की है. चौथे स्पिनर नूर अहमद ने भी जब-जब मौका पाया है तो दम दिखाया है. आज भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अफगान का स्पिन अटैक ही सबसे बड़ी चुनौती पेश कर सकता है. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ कई मौकों पर बिखरते हुए नजर आए हैं. ऐसे में अगर आज पिच से थोड़ी भी मदद स्पिनर्स को मिल गई तो अफगान टीम एक और उलटफेर करने की काबिलियत रखती है.

बल्लेबाज भी आ रहे हैं रंग में नजर
वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में अफगानिस्तान के इक्का-दुक्का बल्लेबाज ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन अब अफगान के 4 से 5 बल्लेबाज अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ मैचों से इस टीम के बल्लेबाज नियमित परफॉर्मेंस दे रहे हैं. इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, कप्ताम शाहिदी और ओमरजई ने बैक टू बैक कुछ अच्छी पारियां खेली हैं. निचले क्रम में इकराम, नबी से लेकर राशिद खान जैसे बल्लेबाज हैं, जो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करना जानते हैं. वानखेड़े की बैटिंग पिच पर अफगान बल्लेबाज धूम मचा सकते हैं.

तेज गेंदबाजी का एवरेज परफॉर्मेंस
अफगान टीम में तेज गेंदबाजी भी कमजोर नहीं रही है. फजलहक फारुकी, नवीन-उल-हक और ओमरजई अहम मौकों पर विकेट लेते रहे हैं. ऐसे में अफगानिस्तान की टीम में अच्छा संतुलन नजर आ रहा है. हालांकि टीम की फिल्डिंग थोड़ी कमजोर नजर आ रही है. कुछ मौकों पर टीम ने आसान मौके गंवाए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के आगे कहां ठहरती है अफगान टीम?
निश्चित चौर पर अफगानिस्तान की टीम इस वर्ल्ड कप में एक लाजवाब टीम बनकर उभरी है. टीम में तेज और स्पिन बॉलिंग में अच्छा संतुलन है. बल्लेबाजी भी अच्छी हो रही है. लेकिन ऑस्ट्रेलिया भी अपने पुराने रंग में लौट आई है. कंगारू बल्लेबाज  ताबड़तोड़ अंदाज में रन बना रहे हैं. स्पिन विभाग में एडम जैम्पा कहर बरपा रहे हैं और स्टार्क-हेजलवूड और कमिंस की फास्ट बॉलिंग तिकड़ी के आगे विपक्षी बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे हैं. ऐसे में अफगान टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया से पार पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें...

Video: मैथ्यूज ने ऐसे लिया टाइम आउट का बदला, शाकिब का विकेट लेकर किया यह इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह
दूसरे टी20 में भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने क्यों पहना ब्लैक बैंड? रुला देगी वजह

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget