एक्सप्लोरर

एशिया कप: एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने उतरेगी टीम इंडिया

भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार को सुपर फोर में आमने-सामने होगी, ग्रुप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा था

एशिया कप में एक बार फिर क्रिकेट का रोमांच अपने चरम पर होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीम रविवार को आमने-सामने होगी. ग्रुप मुकाबले में भारत ने एक साल से भी अधिक समय बाद हुई भिड़ंत में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा था. अब भारतीय टीम सुपर फोर में एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी.

फाइनल में पहुंचने की जंग
भारत और पाकिस्तान की टीम सुपर फोर में अपने पहले मुकाबले को जीत चुकी है. भारत ने जहां बांग्लादेश को सात विकेट से हराया तो पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के ऊपर तीन विकेट से जीत दर्ज की. ऐसे में इस मुकाबले को जीतने वाली टीम फाइनल के काफी करीब पहुंच जाएगी.

भारत के लिए ये टूर्नामेंट अब तक शानदार रहा है. पहले मैच में हांगकांग की जवाबी पारी को छोड़ दिया जाए तो दोनों जीत एकतरफा रही है. हालाकि किसी भी हालत में रोहित शर्मा की टीम पाकिस्तान को हल्के में नहीं लेना चाहेगी.

मजबूत दिख रही है टीम इंडिया
टीम की बात करें तो भारत के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है. कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले दोनों मुकाबलों में अर्द्धशतक लगया है तो शिखर धवन टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी अम्बाती रायुडू और दिनेश कार्तिक के कंधों पर हैं और ये जोड़ी भी इस बड़े मैच में मौके का फायदा उठाते हुए उपयोगी योगदान करना चाहेगी. रायुडू ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में नाबाद 31 रन बनाये थे, पर बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा नहीं कर सके.

अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को क्रीज पर कुछ समय बिताया और 37 गेंद में 33 रन बनाये थे. केदार जाधव ने अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्ले से भी अपनी अहमियत साबित की है.

एक साल से ज्यादा समय बाद वापसी कर रहे रविंद्र जडेजा ने भी मौके का अच्छा फायदा उठाया और बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट चटकाए. वह और बेहतर करने के लिए बेताब होंगे. पाकिस्तान उनसे सतर्क रहना चाहेगा जो निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं.

भारतीय टीम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की जोड़ी से शुरूआत में विकेट हासिल करने की उम्मीद एक बार फिर करेगी. पिछले मैच में केदार ने धीमी गेंदबाजी से सबसे ज्यादा विकेट हासिल किये थे.

पाक स्टार हो रहे हैं फ्लॉप
पाकिस्तान की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक से प्रेरणा लेना चाहेगी. ऑल राउंडर मलिक ने भारत के खिलाफ 43 रन बनाये थे और शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को जीत तक पहुंचाया.

सलामी बल्लेबाज फखर जमां यहां टीम के पहले मैच में फ्लॉप रहे, जो पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ मैच विजयी शतक जड़कर सुर्खियों में आये थे.

फखर इसकी भरपायी करना चाहेंगे, उनके अलावा बाबर आजम, सरफराज और इमाम उल हक भी बेहतरीन बल्लेबाजी की कोशिश में जुटे होंगे.

पाकिस्तान के लिये चिंता का कारण उनके मुख्य गेंदबाज मोहम्मद आमिर की फॉर्म है जो हाल के दिनों में ज्यादा विकेट हासिल नहीं कर पा रहे हैं.

बांए हाथ का यह तेज गेंदबाज ग्रुप मैच में भारत के खिलाफ अच्छा नहीं कर सका और अफगानिस्तान के खिलाफ उसे नहीं खिलाया गया. अगर टीम को अच्छा खेल दिखाना है तो हसन अली और उस्मान खान को अपने खेल में सुधार करना होगा.


टीमें इस प्रकार हैं:-

भारत :- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अम्बाती रायुडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांडे, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर.

पाकिस्तान :- फखर जमां, इमाम उल हक, बाबर आजम, शाह मसूद, सरफराज अहमद (कप्तान), शोएब मलिक, हारिस सोहेल, शदाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, हसन अली, जुनैद खान, उस्मान खान, शाहीन अफरीदी, आसिफ अली और मोहम्मद आमिर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
IND vs SL Live Streaming: कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
कल से शुरू होगा भारत-श्रीलंका का वॉर्मअप मैच, जानें कहां देखें लाइव
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget