एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025: 'कुत्ता काट जाता है...' पाकिस्तानी क्रिकेटर सैम अयूब की फॉर्म पर ये क्या बोल गए पूर्व कप्तान

एशिया कप 2025 में पाकिस्तानी ओपनर सैम अयूब लगातार फ्लॉप रहे हैं और तीन मैचों में खाता तक नहीं खोल पाए. उनकी इस फॉर्म को लेकर पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने बड़ा बयान दिया है.

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के युवा ओपनर सैम अयूब का बल्ला पूरी तरह खामोश नजर आ रहा है. टूर्नामेंट के तीनों ग्रुप मैचों में अयूब खाता तक नहीं खोल पाए. ओमान के खिलाफ पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे, भारत के खिलाफ भी गोल्डन डक पर आउट हो गए और संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मुकाबले में भी सिर्फ दो गेंद खेलकर बिना रन बनाए चलते बने. लगातार तीन जीरो ने उनकी बल्लेबाजी को कटघरे में खड़ा कर दिया है.

हालांकि, अयूब की गेंदबाजी थोड़ी राहत देने वाली रही है. उनकी स्पिन ने अब तक 6 विकेट दिलाए हैं, लेकिन ओपनर के तौर पर उनकी लगातार नाकामियां पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं. इसी बीच पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने उनका बचाव करते हुए दिलचस्प बयान दिया है.

"कभी ऊंट पर बैठा होता है, कुत्ता काट जाता है" - राशिद लतीफ

राशिद लतीफ ने Revsportz से बातचीत में कहा, “कभी-कभी खिलाड़ी का ऐसा वक्त आता है कि वो ऊंट पर भी बैठा होता है तो भी और कुत्ता काट लेता है. सैम अयूब के साथ भी यही हो रहा है. ये सिर्फ खराब दौर है, जो गुजर जाएगा.”

लतीफ ने आगे कहा कि अयूब लगातार दुर्भाग्यपूर्ण तरीकों से आउट हो रहे हैं, कभी कैच आउट, कभी शॉट टाइमिंग की गड़बड़ी. उन्होंने आगे कहा, “हर खिलाड़ी का बुरा टाइम आता है. किसी बड़े मैच में वो फोड़ेगा. या तो फूट जाएगा या फोड़ देगा.”

कैसे हुए आउट सैम अयूब?

ओमान मैच - फैसल शाह की उछाल भरी गेंद पर कैच आउट.

भारत मैच-  हार्दिक पांड्या की गेंद पर शॉट खेलते हुए जसप्रीत बुमराह को कैच थमाया.

यूएई मैच - जुनैद सिद्दीकी की गेंद पर थर्ड मैन पर कैच आउट.

तीनों मौकों पर अयूब के शॉट चयन और किस्मत, दोनों ने उनका साथ नहीं दिया.

सुपर-4 में पाकिस्तान की एंट्री

खराब फॉर्म के बावजूद पाकिस्तान ने सुपर-4 में अपनी जगह बना ली है. ग्रुप-ए से भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें अगले चरण में पहुंची हैं. पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप मैच में यूएई को 41 रनों से हराकर सुपर-4 का टिकट कटाया. अब सबकी निगाहें 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान मैच पर टिकी हैं, जहां फैंस उम्मीद करेंगे कि सैम अयूब का बल्ला आखिरकार खामोशी तोड़े. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget