एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 Super-4 Scenario: अगर यूएई के साथ नहीं खेलेगा पाकिस्तान, तो क्या होगा एशिया कप सुपर-4 का समीकरण, समझें

Asia Cup 2025 Super-4 Scenario: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने आईसीसी को धमकी दी है कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह यूएई के साथ मैच नहीं खेलेगी. ऐसे में सुपर-4 का समीकरण क्या होगा? समझिए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एशिया कप 2025 में अगला मैच यूएई के साथ है. टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में ओमान पर बड़ी जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में भारत के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी. पाकिस्तान बनाम यूएई मैच संकट में है, दरअसल पीसीबी ने आईसीसी को धमकी दी है कि अगर उनकी मांगों को माना नहीं गया तो वह टूर्नामेंट का बहिष्कार करेंगे. चलिए बताते हैं कि अगर पाक टीम यूएई के खिलाफ मैच नहीं खेलती, तो ग्रुप 'ए' का सुपर-4 में जाने का समीकरण क्या होगा.

क्या है पाकिस्तान की मांग?

एशिया कप 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था, टॉस के दौरान भी सूर्यकुमार यादव ने न तो सलमान अली आगा से हाथ मिलाया और न ही उनके साथ शीट बदली. इसके बाद सलमान प्रेजेंटेशन में नहीं आए. पीसीबी ने इसके लिए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को जिम्मेदारी माना और उन्हें हटाने की शिकायत आईसीसी से की. पीसीबी ने धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह यूएई के साथ बचे हुए मैच में नहीं खेलेगी.

अगर यूएई के साथ नहीं खेली पाकिस्तान तो क्या होगा?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, टीम ने 2 में से 1 मैच जीता है और 1 हारा है. यूएई ने भी 1 मैच जीता है, टीम ने सोमवार को ओमान को हराकर सुपर-4 में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. अब बुधवार को होने वाले मैच (UAE vs PAK Asia Cup 2025) की विजेता सुपर-4 में पहुंचेगी. 

लेकिन अगर यूएई के खिलाफ मैच में पाकिस्तान नहीं खेलती, वॉकओवर करती है तो उनकी जिद किसी और को नहीं बल्कि उन्ही को नुकसान पहुंचाएगी. इस स्थिति में यूएई को 2 अंक मिल जाएंगे, उसके कुल 4 अंक हो जाएंगे और वह ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ जाएगी. पाकिस्तान ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी और यूएई सुपर-4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी.

भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. टीम ने पहले मैच में यूएई पर बड़ी जीत दर्ज की थी, दूसरे मैच में टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया. टीम इंडिया 4 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना
'ड्रिंक-एंड-ड्राइव' मामले में डेविड वॉर्नर दोषी करार, लगा भारी जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget