एक्सप्लोरर

IND vs PAK Asia Cup: हद में रहें! एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच से पहले वसीम अकरम ने दी वार्निंग, जानें क्या कहा

Wasim Akram On IND vs PAK Cricket Match Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले वसीम अकरम ने वार्मिंग दे डाली. जानिए उन्होंने किससे, और क्या कुछ कहा?

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में शामिल हैं, उनके साथ ओमान और यूएई ग्रुप ए में हैं. 9 सितंबर से शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा इंतजार भारत बनाम पाकिस्तान मैच का ही किया जा रहा है. इस महा-मुकाबले से पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने फैंस और क्रिकेटर्स से भावुक अपील की है.

जब भी भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीम मैदान पर भिड़ती है तो रोमांच चरम पर होता है, मैदान से लेकर लोगों एक घरों तक, माहौल अलग ही हो जाता है. वसीम अकरम ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों और फैंस से अपनी भावनाओं को काबू में रखने की भावुक अपील की है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर वसीम अकरम ने क्या कहा?

टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स से बात करते हुए वसीम अकरम ने कहा, "मुझे भरोसा है कि ये भारत बनाम पाकिस्तान के अन्य मैचों की तरह ही शानदार होगा. मुझे यकीन हैं कि दोनों टीमों के प्लेयर्स और फैंस अपनी-अपनी हद में रहेंगे." अकरम ने ये बात दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हालत को देखते हुए कही.

अकरम ने आगे कहा, "भारत बनाम पाकिस्तान मैच को दुनिया भर के अरबों लोग देखते हैं. मैं चाहता हूं कि मैच के दौरान प्लेयर्स और दर्शक अनुशासन दिखाए." अकरम ने माना है कि अभी भारतीय टीम मजबूत है और उन्होंने टीम इंडिया को खिताब का प्रबल दावेदार माना.

बाबर आजम की कमी खलेगी

एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं मिली है. अकरम का मानना है कि पाकिस्तान को बाबर आजम की कमी खलेगी. उनोहने कहा "व्यक्तिगत रूप से मैं टीम में बाबर को देखना चाहता था, लेकिन वह चुने नहीं गए. अब टीम में चुने गए प्लेयर्स को आगे बढ़कर अच्छा प्रदर्शन करना होगा."

भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कहां होगा?

एशिया कप 2025 में भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयनुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. दोनों के बीच टूर्नामेंट में कुल 3 मैच हो सकते हैं. एक मैच तय हैं और अगर दोनों सुपर 4 में पहुंची तो 2 और अगर दोनों फाइनल तक गई तो फिर 15 दिनों के अंदर हमें 3 बार भारत बनाम पाकिस्तान देखने को मिलेंगे.

एशिया कप के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुबमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, जसप्रित बुमरा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह.

एशिया कप के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget