एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: इन 5 खिलाड़ियों का वनडे करियर खत्म! एशिया कप टीम में जगह नहीं मिलने से खड़ा हुआ बड़ा सवाल

India Asia Cup Squad: एशिया कप 2023 के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है, जिसमें शिखर धवन और रविचंद्रन अश्विन सहित कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है.

Top 5 Shocking Exclusions from India's Asia Cup Squad: एशिया कप 2023 के लिए 21 अगस्त को भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम में कई खिलाड़ियों की जगह पहले से पक्की मानी जा रही थी. इसके अलावा कुछ अहम खिलाड़ी फिट होकर पूरी तरह से वापसी करते हुए दिखाई देंगे. हालांकि इस टीम में अश्विन और चहल सहित कुछ अहम खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया गया है. हम आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे जो इस टीम में जगह बनाने के हकदार तो थे लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया.

1 – युजवेंद्र चहल

टीम इंडिया की एशिया कप टीम से पहला नाम जो गायब दिखा वह अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल का था. इस साल सिर्फ 2 वनडे मैच खेलने वाले चहल ने पिछले साल टीम के लिए 10 से अधिक मैचों में खेला था. वहीं श्रीलंका में स्पिन के माकूल पिचों को देखते हुए वह एक मैच विनर खिलाड़ी साबित हो सकते थे, लेकिन उनको टीम में शामिल नहीं किया गया.

2 – शिखर धवन

भारतीय टीम के अनुभवी ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन का नाम एशिया कप की टीम में नहीं होने से कई फैंस ने हैरानी व्यक्त की है. केएल राहुल के पूरी तरह फिट ना होने के बावजूद जहां उन्हें टीम में शामिल किया गया. वहीं धवन के अनुभव को देखते हुए वह टीम में जगह पाने के हकदार थे. शिखर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 दिसंबर महीने में खेला था. इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है.

3 – रविचंद्रन अश्विन

साल 2022 का टीम का हिस्सा रहने वाले अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही थी कि वह एशिया कप टीम का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि अक्षर पटेल इस रेस में उनपर अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा की वजह से भारी पड़े. ऐसे में अब अश्विन का लिमिटेड ओवर्स करियर लगभग खत्म माना जा रहा है.

4 – भुवनेश्वर कुमार

एक समय लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने वाले भुवनेश्वर कुमार का अंतरराष्ट्रीय करियर भी अब लगभग खत्म माना जा रहा है. भुवनेश्वर ने अपना आखिरी वनडे मैच साल 2022 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था. इसके बाद से उन्हें 50 ओवर फॉर्मेट टीम में मौका नहीं मिला है.

5 – संजू सैमसन

एशिया कप के लिए जब 17 सदस्यीय टीम का एलान हुआ तो उसमें संजू सैमसन का नाम शामिल ना देख काफी फैंस नाराज हुए. 50 ओवर फॉर्मेट में सैमसन का रिकॉर्ड और फॉर्म फिलहाल सूर्यकुमार यादव से बेहतर है. ऐसे में उन्हें मुख्य टीम में जगह नहीं मिलने से बड़ा सवाल जरूर खड़ा हुआ है. हालांकि सैमसन टीम के साथ रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर जायेंगे.

 

यह भी पढ़ें...

Mumbai Indians: एशिया कप के लिए चुनी गई टीम का मुंबई से है खास कनेक्शन, 8 खिलाड़ी रह चुके हैं हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
क्या भारतीय टीम की कैप अब इतनी आसानी से मिलने लगी है?
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Vaibhav Sooryavanshi Celebration: ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
ऐतिहासिक फिफ्टी लगाकर वैभव सूर्यवंशी ने बनाया A, जानिए इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता
'अभी गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर के वापस लौटा हूं, क्या हुआ', बेटे मयंक यादव की शानदार प्रदर्शन पर क्या बोले पिता

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
'छात्रों पर डंडा नहीं, जवाब चाहिए', सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- 'संकट में सिस्टम'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget