एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले टीम इंडिया ने राहुल के लिए बनाया चक्रव्यूह, तोड़ना नहीं होगा आसान

KL Rahul Team India: भारत ने केएल राहुल समेत सभी खिलाड़ियों की तैयारी के लिए खास प्लान बनाया है. टीम इंडिया ने इसके लिए 15 खास गेंदबाजों को कैम्प में जोड़ा है.

KL Rahul Team India Asia Cup 2023: भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के लिए तैयारी शुरू कर दी है. टीम इंडिया ने इसके लिए स्पेशल कैम्प लगाया है. इसमें चोट के बाद मैदान पर वापसी कर रहे खिलाड़ियों का खास ध्यान रखा जाएगा. केएल राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हैं. राहुल और बाकी खिलाड़ियों की लिए भारत ने खास ट्रेनिंग प्लान बनाया है. टीम इंडिया के बल्लेबाजों की तैयारी के लिए 15 बेहतरीन गेंदबाजों को कैम्प में शामिल किया गया है.

राहुल के लिए ट्रेनिंग कैम्प एक चक्रव्यूह की तरह ही है. उनकी तैयारी कई बेहतरीन गेंदबाजों के साथ होगी. राहुल फिलहाल फिट हो गए हैं. लेकिन टीम मैनेजमेंट उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी चिंतित है. राहुल को तैयार करने के लिए कई गेंदबाजों की मदद ली जा रही है. एशिया कप के लिए मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया है. इनके अलावा नेट्स बॉलर के तौर पर तुषार देशपांडे को बुलाया गया है. वे भी बल्लेबाजों की तैयारी में मदद करेंगे.

राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उनके साथ-साथ ईशान किशन को भी टीम में रखा गया है. ईशान और राहुल बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग का भी अभ्यास कर रहे हैं. भारतीय टीम ईशान को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. राहुल और ईशान को अगर प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो ये मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

अगर राहुल शुरुआती मैच में नहीं खेले तो ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है. ईशान के पास इंटरनेशनल मैचों में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है. लेकिन वे वनडे में अपनी योग्यता को साबित कर चुके हैं. लिहाजा संभव है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हों. 

यह भी पढ़ें : Rohit Sharma: एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा के नाम दर्ज है ये गज़ब रिकॉर्ड, धोनी भी ऐसा नहीं कर सके!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget