एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया ने खिताब जीता या श्रीलंका ने जितवाया? कप्तान दासुन शनका को भारी पड़ी ये गलतियां

India vs Sri Lanka, Final: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2023 के फाइनल में आसान जीत दर्ज की. भारत को श्रीलंकाई कप्तान शनका की गलतियों का फायदा मिला.

India vs Sri Lanka, Final Asia Cup 2023: टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज के बदौलत कोलंबो में एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया. भारत ने फाइनल में श्रीलंका को आसानी से हरा दिया. श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया और महज 50 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान सिराज ने 6 विकेट लिए. इसके जवाब में भारत ने 6.1 ओवरों में मैच अपने नाम कर लिया. इस मुकाबले में श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनका की गलतियां पूरी टीम पर भारी पड़ गईं. मैच को देखकर ऐसा लगा जैसे भारत ने खिताब जीता नहीं बल्कि उसे श्रीलंका ने जितवा दिया. 

टॉस जीतकर पहले किया बैटिंग का फैसला -

श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. कोलंबो में बारिश की संभावना थी. अगर वे पहले बॉलिंग का फैसला लेते तो मैच अलग दिशा में पहुंच सकता था. भारत के लिए जीत आसान नहीं होती. कोलंबो में जिस पिच पर भारत-श्रीलंका का मैच हुआ, वह नई थी और स्पिन फ्रैंडली. ऐसी स्थिति में कप्तान शनका के लिए उनका ही फैसला भारी पड़ गया. 

स्पिन फ्रैंडली पिच ने बदला रंग -

कोलंबो की पिच नई थी और स्पिन फ्रैंडली. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा यहां पहले बैटिंग करना चाहते थे. लेकिन शनका ने टॉस जीता और खुद ही बैटिंग का फैसला ले लिया. स्पिन फ्रैंडली पिच ने तेज गेंदबाजों का भरपूर साथ दिया और मैच पलट गया. अगर शनका पहले बैटिंग के दौरान शुरुआती विकेट गिरने के बाद रणनीतिक बदलाव करते तो उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता था. 

सिराज के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टेके घुटने -

श्रीलंकाई ओपनर टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे. सिराज के सामने कोई टिक नहीं पाया. ऐसी स्थिति में कप्तान शनका और टॉप ऑर्डर्स बल्लेबाजों को टिककर खेलने की जरूरत थी. गेंद स्विंग हो रही थी. श्रीलंकाई खिलाड़ियों के पास इसका कोई जवाब नहीं था.

श्रीलंका के 9 खिलाड़ी नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा -

श्रीलंका के 9 खिलाड़ी सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए. पथुम निसंका 2 रन बनाकर आउट हुए. परेरा जीरो पर आउट हुए. समरविक्रमा और असलंका भी जीरो पर आउट हुए. धनंजया डीसिल्वा 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. कप्तान शनका खुद जीरो पर आउट हुए. वेलालगे 8 रन और मधुशन 1 रन बनाकर आउट हुए. पथिराना खाता नहीं खोल पाए.

यह भी पढ़ें : Asia Cup 2023 Final: 'वनडे बोल के T20 दिखा दिया', 37 गेंदों में भारत की जीत पर फैंस के दिलचस्प रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख
ट्राई सीरीज के शेड्यूल का एलान, नोट कर लीजिए मैचों की तारीख

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget