एक्सप्लोरर

अश्विन को है डब्लूटीसी फाइनल नहीं खेलने का मलाल, बोले- मौका मिलता तो...

WTC Final: अश्विन को डब्लूटीसी फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी. अश्विन ने अब अपना दर्द बयां किया है.

IND Vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति बेहद मजबूत है. भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का श्रेय अश्विन के नाम जाता है. अश्विन ने पहली पारी में 60 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और वेस्टइंडीज को 150 रन पर समेट दिया. हालांकि पहले दिन के बाद अश्विन ने डब्लूटीसी फाइनल में नहीं खेल पाने का दर्द बयां किया है.

अश्विन को डब्लूटीसी फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में नहीं रखा गया था. अश्विन ने कहा कि टीम की ओर से जो बात कही गई उसे मानने के अलावा उनके पास कोई और विकल्प नहीं था. अश्विन ने हालांकि यह दावा भी किया कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह मैच की तस्वीर बदल सकते थे.

अश्विन का कहना है कि डब्लूटीसी फाइनल उनके कैरियर का सबसे बड़ा प्वाइंट हो सकता था. अश्विन ने कहा, ''डब्लूटीसी फाइनल को जीतना मेरे कैरियर का सबसे बड़ा प्वाइंट होता. मैं ऐसा होने में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकता था. लेकिन मुझे मौका नहीं मिला. हम पहले दिन ही बहुत पीछे रह गए.''

भारत की शानदार शुरुआत

अश्विन का मानना है कि अच्छा प्रदर्शन करके ही आप ऐसे दर्द से बाहर निकल सकते हो. अश्विन ने कहा, ''क्या हुआ उस पर बात करने से कोई अंतर पैदा नहीं होने वाला है. वहां पर अटके नहीं रहना चाहिए. फील्ड पर बेहतर प्रदर्शन करके ही आप आगे बढ़ सकते हो.''

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है. इस फैसले का असर पहले दिन ही देखने को मिला. पिच पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. अश्विन ने पांच विकेट झटके, जबकि जडेजा भी तीन विकेट हासिल करने में कामयाब रहे. पहले दिन के खेल का अंत होने तक वेस्टइंडीज के 150 रन के जवाब में भारत ने बिना किसी नुकसान के 80 रन बना लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
ICC Ranking में फिर No-1 बना भारत, इंग्लैंड की बादशात 15 दिन में खत्म
Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget