एक्सप्लोरर

अश्विन को डे नाइट टेस्ट से रोमांच बढ़ने की उम्मीद, शमी ने इस बात को अहम बताया

22 नवंबर से शुरू हो रहे डे नाइट टेस्ट की टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं. डे नाइट टेस्ट को लेकर काफी चर्चा भी है.

नई दिल्ली: टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने डे नाइट टेस्ट को एक नए युग की शुरुआत बताया है. अश्विन का मानना है कि डे नाइट टेस्ट की वजह से इस फॉर्मेट के प्रति लोगों की रूचि फिर से बढ़ेगी. अश्विन ने कहा, "मैं आशाा करता हूं कि यह उस चीज की नई शुरुआत हो, जहां हम मैदान पर ज्यादा से ज्यादा लोग देखें और टेस्ट क्रिकेट को अपना श्रेय मिले. समय सीमा में बदलाव के कारण निश्चित ही लोग अपना काम खत्म करने के बाद मैच देख सकते हैं." वहीं शमी ने कहा है कि मध्य का सत्र इस टेस्ट मैच में अहम होगा. बेहतरीन फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज ने कहा, "गुलाबी गेंद के कारण मध्य का सत्र बल्लेबाजों के लिए काफी अहम होगा, आमतौर पर टेस्ट में सुबह का सत्र अहम माना जाता है." टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी मानना है कि इसे लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा, ''पिंक बॉल पारंपरिक लाल गेंद की तुलना में ज्यादा स्विंग कर रही थी. इसलिए गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल सकती है.'' BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली भी डे नाइट टेस्ट को लेकर उत्साहित हैं. सौरव गांगुली की वजह से ही लंबे समय तक डे नाइट टेस्ट का विरोध करने वाली टीम इंडिया इसे खेलने के लिए तैयार हुई. गांगुली डे नाइट टेस्ट पर अपनी पूरी नज़र बनाए हुए हैं.

डे नाइट टेस्ट को लेकर उत्साहित हैं गांगुली, हर चीज पर रख रहे हैं नज़र

भारत और बांग्लादेश के बीच यह मैच शुक्रवार से शुरू होगा और 26 तारीख तक चलेगा. यह दोनों टीमों के बीच खेली जा रही दो मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच है. इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त ले ली है और अब उसकी नजरें इस मैच को जीत सीरीज 2-0 से अपने नाम करने पर हैं. वहीं बांग्लादेश वापसी की फिराक में है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget