एक्सप्लोरर

Ashes 2021-22: इंग्लैंड कैंप में 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से मची खलबली, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया आगे क्या होगा

Ashes 2021-22: बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड कैंप में 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. फिलहाल मैच को रद्द नहीं किया गया है.

Ashes 2021-22: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज के तीसरे टेस्ट पर कोरोना का साया मंडरा रहा है. इंग्लैंड कैंप में 4 कोरोना पॉजिटिव मिलने से खलबली मच गई है. इसके चलते दूसरे दिन का खेल भी आधे घंटे देर से शुरू हुआ. दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम के 2 सपोर्ट स्टाफ और उनके परिवार के 2 सदस्यों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई.

इसके बाद इंग्लैंड टीम के सभी खिलाड़ियों और बाकी स्टाफ का कोरोना रेपिड टेस्ट किया गया. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद टीम को मेलबर्न ग्राउंड की ओर रवाना किया गया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पूरी इंग्लैंड टीम का पीसीआर टेस्ट भी किया जाएगा. 

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान जारी कर कहा है कि इंग्लैंड कैंप में मिले कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है. इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों और पूरे स्टाफ का रेपिड एंटीजन टेस्ट भी कर लिया गया है. सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और मेलबर्न क्रिकेट कमिटी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली का भी इस मामले पर बयान आया है. उन्होंने कहा है, 'अभी तक जो सूचनाएं उपलब्ध हैं और जो स्थिति है, उस आधार पर यह फैसला लिया गया कि मैच को अभी चलने दिया जाए.

बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहला दिन रहा था ऑस्ट्रेलिया के नाम
एशेज सीरीज के शुरुआती 2 टेस्ट जीत चुकी ऑस्ट्रेलिया टीम तीसरे टेस्ट में भी इंग्लैंड पर हावी नजर आ रही है. पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने इंग्लिश टीम को महज 185 रन पर ऑल आउट कर दिया. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 61 रन बनाए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget