एक्सप्लोरर

Ashes Series 2023: लॉर्ड्स टेस्ट में बेयरस्टो के आउट होने के बाद डेड बॉल को लेकर चर्चा, पढ़ें इसको लेकर क्या है नियम

ENG vs AUS: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो को आउट करने के तरीके को लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें डेड बॉल नियम की याद दिलाई जा रही है.

England vs Australia, Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जॉनी बेयरस्टो के आउट के बाद से डेड बॉल नियम को लेकर लगातार चर्चा देखने को मिल रही है. दूसरे टेस्ट मैच के 5वें दिन के खेल के दौरान जॉनी बेयरस्टो एक शॉर्ट गेंद को छोड़ने के तुरंत बाद अपनी क्रीज से निकलकर आगे की तरफ चले गए. इसी बीच विकेटकीपर ने गेंद को स्टंप पर मार दिया. इसके बाद बेयरस्टो को आउट होकर पवेलियन की तरफ जाना पड़ा.

इस विकेट के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम को जहां लगातार इंग्लैंड के फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं ब्रिटिश मीडिया ने भी उनपर खेल भावना के अनुसार ना खेलने का आरोप लगाया है. बेयरस्टो जब अपनी क्रीज से बाहर निकले तो उन्हें लगा कि गेंद डेड हो चुकी है, लेकिन ऐसा नहीं था. विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने बॉल को पकड़ते ही बिना उसे अपने पास रोके विकेट की तरफ फेंक दिया था.

क्रिकेट के नियम के अनुसार कब होती बॉल डेड?

नियम 20 के अनुसार कई घटनाओं में बॉल को डेड करार दिया जा सकता है, इसे 2 भागों में बांटा गया है. नियम संख्या 20.1.1.1 के अनुसार गेंद उस समय खेल के दौरान डेड हो जाएगी जब वह विकेटकीपर या फिर गेंदबाज के पास वापस पहुंचेगी और सेटल हो जाएगी, लेकिन अंपायर ही इसपर फैसला ले सकता है कि गेंद सेटल हुई है या नहीं.

वहीं नियम 20.1.2 के अनुसार खेल के दौरान बॉल को उस समय डेड माना जाएगा जब अंपायर को लगेगा कि फील्डिंग टीम और दोनों बल्लेबाज अपनी-अपनी जगह पर वापस आ गए हैं. इसके बाद गेंद डेड हो जाती है.

बेयरस्टो के आउट में बॉल डेड हुई थी या नहीं

जॉनी बेयरस्टो लगातार अपनी क्रीज से पहले भी बाहर निकल रहे थे. ऐसे में कैरी जब उन्हें आउट किया तो उससे पहले गेंद को छोड़ने के बाद बेयरस्टो ने क्रीज पर अपने दाएं पैर से लाइन खींचकर आगे की तरफ बढ़ गए. ऐसे में उनकी तरफ से यह संकेत माना जा सकता कि वह रन लेने का प्रयास नहीं कर रहे थे. हालाँकि, नियम के अनुसार बॉल तब तक सक्रिय है जब तक फील्डिंग टीम और विकेट पर दोनों बल्लेबाज कुछ और नहीं सोचते.

इस घटना में, एक रिवर्स एंगल से साफ दिख रहा कि कैरी ने बेयरस्टो के आउट होने से पहले ही गेंद को स्टंप्स की ओर वापस फेंक दिया था. कैरी और उनके साथियों ने स्पष्ट रूप से माना कि गेंद अभी भी खेल में है, और इसलिए, इसे डेड बॉल गेंद नहीं माना गया. महत्वपूर्ण बात यह है कि जब कैरी ने गेंद फेंकी तब बेयरस्टो अपनी क्रीज में ही थे. उन्होंने गेंद छोड़ने का इंतज़ार नहीं किया, इसमें कोई संदेह नहीं था कि ऑस्ट्रेलिया अभी भी गेंद को खेल में रखे हुए थी।

 

यह भी पढ़ें...

Delhi Capitals की बढ़ी मुश्किलें! IPL 2024 में विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगे ऋषभ पंत? हैरान करने वाली है रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
कितनी दौलत के मालिक हैं सौरव गांगुली? बायोपिक से दादा को मिलेगी कितनी रकम; जानें टोटल नेटवर्थ
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी OUT, संजू सैमसन IN, चौथे टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड
'विराट-रोहित-सचिन की कप्तानी में भी भारत हारा है', श्रेयस अय्यर की बहन ने भाई को किया डिफेंड

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget