एक्सप्लोरर

Ashes Series: लॉर्ड्स टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 416 रनों पर सिमटी, रॉबिंसन और जोस टंग ने झटके 3-3 विकेट

ENG vs AUS: लॉर्ड्स टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 416 रनों के स्कोर पर सिमट गई. कंगारू टीम की तरफ से स्मिथ के बल्ले से बेहतरीन 110 रनों की पारी देखने को मिली.

England vs Australia, Lord's Test Match: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच में एशेज सीरीज 2023 का दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इस टेस्ट के दूसरे दिन के खेल में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी 416 के स्कोर पर सिमट गई. पहले दिन के खेल का जब अंत हुआ था तो उस समय कंगारू टीम का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 339 रन था. दूसरे दिन के पहले ही सत्र में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिमट गई. इंग्लैंड की तरफ से ओली रॉबिंसन और जोस टंग ने 3-3 विकेट अपने नाम किए.

स्टीव स्मिथ ने पूरा किया शतक कप्तान कमिंस ने खेली 22 रनों की पारी

दूसरे दिन का खेल शुरू होने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम को छठा झटका एलेक्स कैरी के रूप में 351 के स्कोर पर लगा. विकेटकीपर बल्लेबाज कैरी 22 रनों की निजी पारी खेलने के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर LBW आउट हो गए. इसके बाद टीम को 7वां झटका भी जल्द ही 358 के स्कोर पर मिचल स्टार्क के रूप में लगा जो सिर्फ 6 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने.

स्टीव स्मिथ ने यहां से कंगारू कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर 8वें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी करने के साथ स्कोर को 400 के करीब पहुंचा दिया. इसी बीच स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर का 32वां टेस्ट शतक भी पूरा किया. कंगारू टीम को 393 के स्कोर पर 8वां झटका स्मिथ के रूप में लगा जो जोस टंग की गेंद पर 110 रन बनाकर आउट हुए.

स्मिथ के आउट होते सिमटी ऑस्ट्रेलियाई पारी

स्मिथ के पवेलियन लौटने के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी को खत्म होने में अधिक समय नहीं लगा. 416 के स्कोर पर कंगारू टीम ने अपना आखिरी विकेट भी गंवा दिया. कप्तान पैट कमिंस ने जरूर 22 रनों की नाबाद पारी खेली. इंग्लैंड के लिए पहली पारी में ओली रॉबिंसन और जोस टंग ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. वहीं जो रूट ने 2 जबकि जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 1-1 विकेट हासिल किया.

 

यह भी पढ़ें...

Duleep Trophy 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी ने दिलीप ट्रॉफी में मचाया तहलका! नॉर्थ जोन के लिए जड़ा शानदार शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
भारत-श्रीलंका टेस्ट के दूसरे दिन का बदला टाइम! ओवर्स भी बढ़ेंगे
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
Highlights: भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा गॉल टेस्ट का पहला दिन, पडिक्कल ने जड़ा ऐतिहासिक शतक
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
टीम इंडिया को लगा झटका, केएल राहुल चोटिल; परेशान कर देंगी तस्वीरें
IND vs SL 1st Test Day 1 Highlights: भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक
भारत के नाम रहा पहले टेस्ट का पहला दिन, देवदत्त पडिक्कल का ऐतिहासिक शतक

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget