एक्सप्लोरर

Ashes Ball Controversy: एशेज में बॉल बदलने के विवाद पर ICC ने तोड़ी चुप्पी, अंपायरों के फैसले पर टिप्पणी से किया इनकार

ENG vs AUS: एशेज 2023 के आखिरी टेस्ट मैच में अंपायरों द्वारा ऑस्ट्रेलियाई टीम की पारी के दौरान गेंद बदले जाने के फैसले को लेकर हो रही आलोचना पर अब आईसीसी ने अपनी तरफ से जवाब दिया है.

England vs Austrlia, Ashes Ball Change Controversy: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 2023 का अंत 2-2 की बराबरी के साथ हुआ. इस टेस्ट सीरीज के दौरान कुछ विवादों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी जिसमें एक विवाद ओवल टेस्ट में गेंद को बदले जाने को लेकर हुआ. सीरीज के 5वे टेस्ट में जब ऑस्ट्रेलियाई टीम चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो 36वें ओवर के बाद गेंद को अंपायरों ने बदल दिया. इसके बाद अचानक कंगारू टीम ने जो नई गेंद मिली उससे विकेट गंवाने शुरू कर दिए. यह मैच में एक टर्निंग पॉइंट भी साबित हुआ. अब इसको लेकर हो रहे विवाद के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए आलोचनाओं को शांत करने का प्रयास किया है.

आईसीसी ने जो अपनी तरफ से बयान जारी किया है, उसमें उन्होंने अंपायरों के गेंद बदलने के फैसले पर किसी तरह की कोई भी टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया है. आईसीसी ने यह भी कहा कि मैच शुरू होने से पहले सभी गेंदों का चुनाव कर लिया जाता है. ऐसे में जब गेंद बदली जाती है तो उस समय के हालात के अनुसार बॉक्स से गेंद को चुना जाता है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम की 5वें टेस्ट में 49 रनों से हार के बाद पूर्व कंगारू कप्तान रिकी पोंटिंग ने इस विवाद पर काफी बुरी तरह से अंपायरों की आलोचना की थी. पोंटिंग ने कहा था कि जो गेंद बदली गई वह हालात से बिल्कुल भी समान नहीं थी. आप दोनों गेंदों को देखेंगे तो उसमें आपको साफतौर पर अंतर समझ आ जाएगा. जब आप गेंद को बदलते हैं तो आपको सही का चुनाव करना बेहद जरूरी है.

धीमे ओवर रेट के लिए आईसीसी ने दोनों टीमों पर लगाया जुर्माना

ओवल टेस्ट मैच के बाद आईसीसी ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया पर धीमे ओवर गति के चलते उनपर कड़ा जुर्माना लगाया है. सीरीज के चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को स्लो ओवर रेट की वजह से 10 अंकों का नुकसान हुआ है. ऐसे में WTC पॉइंट्स टेबल में भी टीम के अंक प्रतिशत में भारी गिरावट देखने को मिली है. इंग्लैंड की टीम भी चौथे स्थान से खिसककर अब 5वें स्थान पर चली गई है.

 

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, राहुल और अय्यर नहीं होंगे टीम का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज
स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बनें तीसरे बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget