एक्सप्लोरर

एशेज 2025-26: बेन स्टोक्स लगा सकते हैं 'स्पेशल फिफ्टी', आस-पास भी नहीं कोई दूसरा बल्लेबाज

एशेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टोक्स के बाद इंग्लैंड के ही केविन पीटरसन (24 छक्के) हैं। स्टीव स्मिथ (21 छक्के) और इयान बॉथम (20 छक्के) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

टेस्ट क्रिकेट की सर्वाधिक रोमांचक सीरीज एशेज की शुरुआत 21 नवंबर से पर्थ में हो रही है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही देशों के शीर्ष खिलाड़ी उम्दा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए सीरीज जीतने की भरपूर कोशिश करेंगे. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स आगामी एशेज में एक अनूठा रिकॉर्ड बना सकते हैं.

पहली एशेज सीरीज 1882-83 में खेली गई थी. इसके बाद हर दो साल के बाद इस प्रतिष्ठित सीरीज का आयोजन होता है. एशेज के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स के नाम है. बेन स्टोक्स ने 2013 से 2023 के बीच 24 टेस्ट मैचों की 45 पारियों में 4 शतक और 8 अर्धशतक लगाते हुए 1,562 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 39 छक्के लगे हैं. इतने छक्के एशेज के इतिहास में इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया किसी भी देश के बल्लेबाज ने नहीं लगाए हैं. अगर 5 टेस्ट मैचों की अगली सीरीज में स्टोक्स 11 छक्के और लगा पाते हैं, तो एशेज के इतिहास में 50 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे.

एशेज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में स्टोक्स के बाद इंग्लैंड के ही केविन पीटरसन (24 छक्के) हैं। स्टीव स्मिथ (21 छक्के) और इयान बॉथम (20 छक्के) क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं.

इंग्लैंड टीम 2021-22 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया आई थी. 5 टेस्ट मैचों की सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने 4-0 से जीती थी. आखिरी सीरीज 2023 में इंग्लैंड में खेली गई थी. 2-2 से सीरीज ड्रा रही थी. इंग्लैंड ने आखिरी बार एशेज 2015 में जीती थी. इंग्लैंड ने अपने घर में सीरीज 3-2 से जीती थी. 10 साल बाद इंग्लैंड की कोशिश ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक बार फिर चैंपियन बनने की होगी. इंग्लैंड ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में 2010-11 की सीरीज में हराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget