एक्सप्लोरर

Ashes 2019: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने किया जीत से आगाज, पहले टेस्ट में इंग्लैंड को मिली 251 रनों से हार

पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को आखिरी दिन 251 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना लिया है.

नाथन लॉयन (49/6) और पैट कमिंस (32/4) की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच इंग्लैंड को 251 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 398 रन बनाने थे, लेकिन मेजबान टीम अपनी खराब बल्लेबाजी के कारण 52.3 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गई. इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की 2001 के बाद से यह पहली जीत है.

ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला टेस्ट जीत लिया है. इंग्लैंड ने लंच तक चार विकेट पर 85 रन बना लिए थे. लेकिन लंच के बाद टीम 61 रन और जोड़कर ढेर हो गई.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 374 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में सात विकेट पर 487 रन बनाकर अपनी घोषित कर दी थी.

आस्ट्रेलिया से मिले 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन बिना किसी नुकसान के 13 रन से आगे खेलना शुरू किया. मेजबान टीम को 19 के स्कोर पर रोरी बर्न्‍स (11) के रूप में पहला झटका लग गया.

विश्व टेस्ट रैंकिंग में चौथे नंबर की टीम इंग्लैंड ने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सामने पूरी तरह से घुटने टेक और 97 रन तक अपने सात विकेट गंवा दिए. इन सात विकेटों में जैसन रॉय (28), कप्तान जोए रूट (28), जोए डेनली (11), जोस बटलर (1), जॉनी बेयरस्टो (6) और बेन स्टोक्स (6) के विकेट शामिल हैं.

यहां से मोइन अली (4) और क्रिस वोक्स (37) के बीच 39 रन की साझेदारी हुई, जोकि पारी की दूसरी बड़ी साझेदारी थी. अली के आउट होने के बाद इंग्लैंड की पूरी टीम 52.3 ओवर में 146 रन पर सिमट गई. वोक्स ने 54 गेंदों पर सात चौके लगाए.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ ने मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ा. उन्होंने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए.

लॉयन ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 जबकि कमिंस ने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं. एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 14 अगस्त से लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान
सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया चंडोक ने हासिल की खास उपलब्धि, अब इस काम में बनाई पहचान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget