एक्सप्लोरर

Ashes 2019, 5th Test Preview: एशेज जीतने से बस एक कदम दूर ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड की नजरें सीरीज की बराबरी पर

एशेज सीरीज के पांचवे और आखिरी टेस्टे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल के मैदान पर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी.

चौथे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड को 185 रन से हराने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम द ओवल मैदान पर होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच को जीतकर एशेज सीरीज में इतिहास रचना चाहेगी. सीरीज में इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट रोमांचक अंदाज में एक विकेट से जीता था, लेकिन वह चौथा टेस्ट 185 रनों से गंवा बैठी. इस हार के बाद अब मेजबान टीम सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है और उसकी कोशिश पांचवें मैच को जीतकर सीरीज 2-2 से बराबरी करने की होगी.

इंग्लैंड ने इस मैच के लिए टीम में दो बदलाव किया है. मेजबान टीम ने ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय और क्रेग ओवर्टन की जगह ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रिस वोक्स और सैम कुरेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है.

इसके अलावा कंधे की चोट से जूझ रहे बेन स्टोक्स टीम में बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. वोक्स सीरीज के पहले तीन मैचों में इंग्लिश टीम का हिस्सा थे जबकि 21 साल के कुरेन पहली बार एशेज में खेलने उतरेंगे.

मेजबान इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस का यह टीम के साथ यह आखिरी मैच होगा और टीम अपने कोच को विजयी विदाई देना चाहेगी.

इंग्लैंड की टीम अपने बल्लेबाजों से इस मैच में अच्छा प्रदर्शन चाहेगी. बेन स्टोक्स ने जरूर हेडिंग्ले में मैच जिताऊ पारी खेली थी, लेकिन चौथे मैच में अपने 11वें ओवर में वह अपना कंधा चोटिल करा बैठे थे. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गेंदबाजी कराने नहीं आए थे.

मेजबान इंग्लैंड की मुख्य चिंता शानदार फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ को रोकने की है. स्मिथ सीरीज में अब तक तीन शतक और दो अर्द्धशतकों की मदद से 680 रन बना चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया की 2-1 की बढ़त में स्मिथ का अब तक शानदार योगदान रहा है.

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम की नजरें 2001 के बाद से इंग्लैंड की धरती पर पहली बार एशेज सीरीज जीतकर इतिहास रचने की है.

मेहमान टीम की तेज गेंदबाजी आक्रमण ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है और वे ओवल में भी इसे जारी रखना चाहेंगे. टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस सीरीज के सभी मैचों में खेले हैं और इसमें भी उनका खेलना तय है.

कोच जस्टिन लेंगर पहले ही कह चुके हैं कि उनकी टीम 3-1 से सीरीज जीतना चाहेगी. ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर का खराब फॉर्म जारी रहना चिंता की बात है.

वॉर्नर ने सीरीज में अब तक केवल 79 रन बनाए हैं. तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने उन्हें कई बार आउट किया है. हालांकि वॉर्नर की खराब फॉर्म के बावजूद कोच लेंगर ने उनका समर्थन किया है.

ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच के लिए ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श को अपनी 12 सदस्यीय टीम में शामिल किया है. मार्श को ट्रेविस हेड की जगह टीम में चुना गया है. मार्श ने दिसंबर 2018 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी मैच नहीं खेला है.

कप्तान टिम पेन ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा, "ट्रेविस को इसलिए नहीं खेला रहे हैं क्योंकि हमें अतिरिक्त गेंदबाज की जरूरत महसूस हुई है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड में 7 सालों से नहीं हारी टीम इंडिया, होश उड़ा देगा टी20 का रिकॉर्ड
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल
हार्दिक पांड्या से मिलने 1,000 KM पैदल चलकर पहुंचा फैन, फिर भारतीय ऑलराउंडर ने जीत लिया दिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget