एक्सप्लोरर

Ashes 2019, 4th test Day-5 Lunch: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर कसा शिकंजा, जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवे दिन लंच ब्रेक तक मेजबान इंग्लैंड 383 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 87 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए हैं. ऑस्ट्रेलिया जीत से सिर्फ 6 विकेट दूर है.

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवे दिन लंच ब्रेक तक ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड पर अपना शिकंजा कस दिया है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 383 रनों की चुनौती रखी है, लेकिन मेजबान इंग्लैंड ने लंच तक अपनी दूसरी पारी में 87 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी भी लक्ष्य से 296 रन दूर है.

लंच के समय जोए डेनली 106 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 48 और जॉनी बेयरस्टो 11 गेंदों पर दो रन बनाकर नाबाद लौटे.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस को ही अब चार सफलता हाथ लगी है.

इससे पहले, इंग्लैंड ने सुबह अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 18 रन से आगे खेलना शुरू किया. डेनली ने 10 और जेसन रॉय ने अपनी पारी को आठ रन से आगे बढ़ाया. मेजबान टीम को तीसरा झटका 66 के स्कोर पर रॉय के रूप में लगा.

रॉय ने 67 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 31 रन बनाए. रॉय के आउट होने के बाद पिछले मैच के हीरो बेन स्टोक्स (1) भी सस्ते में आउट हो गए. स्टोक्स का विकेट टीम के 74 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में गिरा.

ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के पहली पारी में बनाए दोहरे शतक (211) के दम पर अपनी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर इंग्लैंड को 301 रनों पर समेट दिया और पहली पारी में 196 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी.

ऑस्ट्रेलिया ने फिर दूसरी पारी में छह विकेट पर 186 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 383 रनों का लक्ष्य रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget