पापा की सलाह मान अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी-20 लीग से वापस लिया अपना नाम
11 मार्च से शुरु हो रहे मुंबई टी-20 लीग के आयोजकों को बड़ा झटका लगा है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इस टी-20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया है.

नई दिल्ली: 11 मार्च से शुरु हो रहे मुंबई टी-20 लीग के आयोजकों को बड़ा झटका लगा है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने इस टी-20 लीग से अपना नाम वापस ले लिया है. इससे पहले अर्जुन का नाम इस टी-20 लीग में शामिल था लेकिन उन्होंने अब यह कर अपना वापस ले लिया है कि वो अभी इस टूर्नामेंट के लिए तैयार नहीं है. 11 मार्च से शुरु होकर यह टूर्नामेंट 21 मार्च तक खेला जाएगा.
आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर इस टी-20 लीग के ब्रांड एमबेस्डर हैं और मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अर्जुन ने यह फैसला पापा सचिन के कहने पर ही लिया है. दरअसल अर्जुन अपने क्रिकेटिंग स्किल्स पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनके प्रदर्शन में भी काफी सुधार हुआ है लेकिन पिछले साल अर्जुन लंबे समय तक इंजरी से परेशान रहे थे ऐसे में पापा सचिन नहीं चाहते हैं कि अर्जुन फिर से चोटिल होकर क्रिकेट से दूर हो जाए.
इस टी-20 लीग के लॉन्च के मौके पर सचिन ने कहा था कि इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.
टी-20 लीग के आयोजकों की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ गई है क्योकि मुंबई के स्टार प्लेयर्स श्रीलंका में खेली जाने वाली टी-20 ट्राई सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ हैं जबकि कुछ अन्य इरानी ट्रॉफी की तैयारी में लगे हुए हैं.
ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर के नाम वापस लेने से आयोजकों को डर सता रहा है कि टूर्नामेंट का रंग कहीं फीका ना पड़ जाए.















