एक्सप्लोरर

वनडे टूर्नामेंट के लिए अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर


वनडे टूर्नामेंट के लिए अंडर-19 टीम में चुने गए अर्जुन तेंदुलकर

नई दिल्ली/मुंबई: क्रिकेट फैंस के लिए अब वो दिन दूर नहीं लगता जब उन्हें मैदान पर एक फिर तेंदुलकर नाम नज़र आए. जी हां हम बात कर रहे हैं लिजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुल तेंदुलकर की. अर्जुन को मुंबई की अंडर-19 टीम के लिए चयनित किया गया है. 


17 साल के अर्जुन बड़ौदा में होने वाले जेवाई ऑल इंडिया अंडर-19 इनविटेशनल वनडे टूर्नामेंट में भाग लेंगे. ये अंडर-19 टूर्नामेंट 15 सितंबर से 23 सितंबर तक खेला जाएगा. अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां तक पहुंचे अर्जुन इससे पहले मुंबई की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों के लिए भी खेल चुके हैं. जहां पर उनका प्रदर्शन सम्मानजनक थ. 


दश का ये उभरता हुआ सितारा ऑल-राउंडर है. हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड की टीम के बल्लेबाज़ों को नेट्स में प्रैक्टिस भी करवाई थी. जिस दौरान उनकी पहली तेज़ गति की यॉर्कर पर बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो चोटिल होकर मैदान से बाहर चले गए. ये गेंद सीधे बेयरस्टो के टखने में लगी जिसके बाद उनके आराम की सलाह दी गई थी. इससे पहले भी अर्जुन कई बार इंग्लिश टीम के साथ नेट प्रैक्टिस में शामिल रहे हैं.


इतना ही नहीं अकसर अर्जुन इंग्लैंड में प्रेक्टिस करने जाते हैं. हाल ही में इंग्लैंड में खत्म हुए आईसीसी महिला विश्वकप के दौरान अर्जुन ने टीम इंडिया की महिला खिलाड़ियों को बल्लेबाज़ी प्रेक्टिस करवाई थी. 


अंडर 19 टीम में चुने जाने के बाद अब अर्जुन के बाद मुंबई की रणजी टीम में पहुंचने का सुनहरा मौका है. अगर वो इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए तो फिर उनको लेकर सलेक्टर्स में चर्चा ज़रूर होगी. इससे पहले भारतीय टीम के अंडर-19 बल्लेबाज़ पृश्वी शॉ ने भी रणजी ट्रॉफी में शतक लगाकर अपनी अलग पहचान बनाई थी. जिसके बाद उन्हें टीम में जगह मिली. उनका डेब्यू भी अर्जुन की तरह ही 17 साल की उम्र में हुआ था.


मुंबई अंडर-19 टीम इस प्रकार हैः


अग्नि चोपड़ा, दिव्यांश सक्सेना, भूपेन लालवानी, अंजदीप लाड, सागर छाबड़िया, शोएब खान, सत्यलक्ष्य जैन, वेदांत मुरकार, ध्रुव ब्रिद, तानुष कोटियान, नकुल मेहता, फरहान काजी, अथर्व अंकोलेकर, अभिमन्यु वशिष्ठ, अर्जुन तेंदुलकर, सक्षम पराशर, सक्षम झा, सिल्वेस्टर डिसूजा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget