एक्सप्लोरर

अनिल कुंबले और संजय मांजरेकर ने जसप्रीत बुमराह पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा

संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय टीम भाग्यशाली है, जिसके पास जसप्रीत बुमराह जैसा गेंदबाज है. वहीं अनिल कुंबले ने कहा कि बुमराह ने दुनिया के हर बल्लेबाज के लिए प्लान बना रखा है.

Anil Kumble And Sanjay Manjrekar On Jasprit Bumrah: 2024 टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं. बुमराह लगातार विकेट तो चटका ही रहे हैं, साथ ही बल्लेबाजों के लिए पहेली भी साबित हो रहे हैं. अभी तक इस वैश्विक टूर्नामेंट में बड़े बड़े बल्लेबाज मिलकर भी बुमराह के खिलाफ सिर्फ चार बाउंड्री ही जड़ सके हैं. इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले और दिग्गज खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने इस तेज गेंदबाज को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि भारतीय टीम भाग्यशाली है कि उसके पास जसप्रीत बुमराह जैसा तेज गेंदबाज है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में बाकी गेंदबाजों से मीलों आगे है. बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ के पहले मैच में चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए. भारत ने यह मैच 47 रन से जीता. 

संजय मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो पर कहा, "कई मैचों में हमने चौके नहीं गंवाये. उनके और बाकी तेज गेंदबाजों के बीच का अंतर देखिये. दुनिया के बाकी शीर्ष गेंदबाजों को देखें तो बुमराह और उनमें काफी अंतर है. भारत भाग्यशाली है कि उसके पास बुमराह जैसा गेंदबाज है."

वहीं भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने कहा, "अपनी गेंदबाजी को वह किस कदर बखूबी समझता है, वह पता चलता है. उसने हर बल्लेबाज के खिलाफ अध्ययन कर रखा है और रणनीति पर सटीक अमल कर रहा है. यह आसानी से नहीं होता है. पूरे टूर्नामेंट में उसने बहुत कम चौके छक्के दिये हैं."

सुपर-8 में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया ने सुपर-8 का अपना पहला मैच जीत लिया है. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच को 47 रनों से जीता. अब सुपर-8 में टीम इंडिया का अगला मैच 22 जून को बांग्लादेश से और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी. सुपर-8 में आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
गौतम गंभीर ने भारतीय खिलाड़ी को दिया अल्टीमेटम, श्रीलंका सीरीज आखिरी मौका!
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर अपडेट, जानें कौन-कौन खेलेगा
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
IPL में वापसी को बेताब इंग्लैंड का खूंखार क्रिकेटर, लेकिन 2 साल के लिए बैन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget