एक्सप्लोरर

पहले खुद का प्रदर्शन देखे एंडरसन: राजकुमार शर्मा

पहले खुद का प्रदर्शन देखे एंडरसन: राजकुमार शर्मा

 


 


 


पहले खुद का प्रदर्शन देखे एंडरसन: राजकुमार शर्मा

नई दिल्ली: विराट कोहली की बल्लेबाजी पर उंगली उठाने के लिये उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने जेम्स एंडरसन को आड़े हाथों लेते हुए उनके बयान को ‘बचकाना’ करार दिया और कहा कि इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को कोई टिप्पणी करने से पहले खुद के प्रदर्शन पर गौर करना चाहिए. 


 


कोहली ने मुंबई में चौथे टेस्ट मैच में 235 रन की धांसू पारी खेली थी जिस पर एंडरसन ने कहा था कि अनुकूल पिचें होने के कारण इस भारतीय बल्लेबाज की कमजोरियां सामने नहीं आ रही हैं. कोहली ने स्वयं एंडरसन के इस बयान को ज्यादा तवज्जो नहीं दी लेकिन उनके कोच ने इंग्लैंड के गेंदबाज पर ही तंज कसने में देर नहीं लगायी. 


 


शर्मा ने कहा, "यह बचकाना बयान है. वह (एंडरसन) खुद भारतीय विकेटों पर क्या कर रहा है. पिछले दो टेस्ट मैचों से उसे एक भी विकेट नहीं मिला है. वह बहुत अच्छा गेंदबाज है लेकिन उन्हें भारतीय पिचों पर भी विकेट लेने होंगे. आप केवल इंग्लैंड की पिचों पर विकेट लेकर महान गेंदबाज नहीं बन सकते हो". 


 


उन्होंने कहा, ‘‘भारत तीन मैचों में जीत दर्ज करके सीरीज हासिल कर चुका है और विराट लगातार रन बना रहा है. यह असल में उनकी (एंडरसन) खीझ है. अगर तेज पिचों की ही बात कर रहे हैं तो इंग्लैंड से अधिक तेज विकेट तो ऑस्ट्रेलिया में हैं जहां विराट ने अब तक पांच शतक लगाये हैं. ऑस्ट्रेलिया में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. ’’ 


 


कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर आठ टेस्ट मैचों में पांच शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 992 रन बनाये हैं और उनका औसत 62.00 है. इनमें से चार शतक उन्होंने पिछली सीरीज में लगाये थे. जहां तक एंडरसन का सवाल है तो उन्होंने वर्तमान सीरीज के जो तीन मैच खेले हैं उनमें केवल चार विकेट ले पाये हैं. पिछले दो मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला है. भारतीय सरजमीं पर उन्होंने जो दस टेस्ट खेले हैं उनमें 26 विकेट लिये हैं और वह कभी पारी में पांच विकेट नहीं ले पाये.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास, बाबर ने खेला विनिंग शॉट
पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतकर रचा इतिहास
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
प्रयागराज में बदलेगा राहुल गांधी के कार्यक्रम की जगह? KP ने दिया हाईकोर्ट के आदेश का हवाला
Embed widget