एक्सप्लोरर

मोहम्मद आमिर ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी, PCB मैनेजमेंट के लिए लगाए नए आरोप

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने दो दिन पहले संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. आमिर ने अपने संन्यास के लिए ना सिर्फ पीसीबी को जिम्मेदार ठहराया है बल्कि बेहद ही गंभीर आरोप लगाए हैं.

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के संन्यास को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. 28 साल की उम्र में ही मोहम्मद आमिर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. संन्यास के वक्त पीसीबी पर गंभीर आरोप लगाने के बाद मोहम्मद आमिर ने इस मामले में नए खुलासे किए हैं. आमिर का कहना है कि वह पीसीबी के मौजूदा मैनेजमेंट के साथ काम नहीं कर सकते थे.

आमिर ने साफ किया कि उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे से ड्रॉप होने की वजह से नहीं बल्कि पीसीबी मैनेजमेंट के कारण क्रिकेट को अलविदा कहा है. आमिर ने कहा, ''पीसीबी और मेरे बीच विवाद तब शुरू हुआ जब मैंने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने का एलान किया. 2019 के वर्ल्ड कप के बाद सब कुछ ठीक था. कोच मिकी ऑर्थर मेरे फैसले को समझ रहे थे. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर लिमिटिड ओवर सीरीज के लिए मेरा चयन भी हुआ.''

आमिर ने आगे कहा, ''लेकिन ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हारने के बाद से ही गेंदबाजी कोच ने मेरे खिलाफ बयान देने शुरू कर दिए. मुझ पर धोखा देने के आरोप लगाए गए. कहा गया कि मैंने विदेशी लीग खेलने के लिए टेस्ट क्रिकेट को छोड़ा है.''

गंभीर आरोप लगाए

आमिर ने कहा कि उन्होंने वनडे और टी20 खेलने से कभी इंकार नहीं किया था. स्टार तेज गेंदबाज ने कहा, ''मैंने हमेशा पाकिस्तान की टीम के लिए खेलने को प्राथमिकता दी. मेरी खिलाफ गलत प्रचार किया गया. मैं कमजोर नहीं हूं, अगर मैं कमजोर होता तो 2010 के बाद वापसी ही नहीं कर पाता.''

आमिर का आरोप है कि पीसीबी ने उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होने की जानकारी नहीं दी और यह बात उन्हें सोशल मीडिया के जरिए मालूम चली. आमिर ने कहा, ''मैं टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल जा रहा था. लेकिन पाकिस्तान के लिए दो फॉर्मेट खेलने कै लिए हमेशा तैयार था. लेकिन पीसीबी ने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के फैसले से निशाने पर लेना शुरू कर दिया.''

आमिर ने सन्यास से पहले पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मुकाबले खेले. आमिर इंटरनेशनल क्रिकेट में 259 विकेट लेने में कामयाब रहे. आमिर ने 2009 में टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया था.

IND Vs AUS: कमिंस-हेजलवुड ने किया कमाल, टेस्ट क्रिकेट में हासिल किए बेहद ही खास मुकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget