एक्सप्लोरर

संन्यास के बाद अंबाती रायुडू ने दिया शॉर्टर फॉर्मेट में वापसी का इशारा

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने इशारा दिया है कि वो फिर से वनडे और टी20 क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं.

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने इशारा दिया है कि वो फिर से वनडे और टी20 क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं. उन्होंने इशारा दिया है कि वो भारतीय टीम और आईपीएल में भी खेल सकते हैं. खेल की वेबसाइट स्पोर्ट्स स्टार पर छपी खबर के मुताबिक वो ऐसा कर सकते हैं. टीम इंडिया के इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ ने हाल ही में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान किया था. जिसके बाद अभी भी वो चेन्नई में टीएनसीए वनडे लीग टूर्नामेंट के लिए यहां मौजूद हैं. इस 33 वर्षीय स्टार ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिशन की प्रशासकों की समिति को अपने संन्यास से जुड़ा पत्र देकर अपने संन्यास का ऐलान किया था. जिसमें उन्होंने कहा था कि ''मैं आप लोगों की जानकारी में ये बात लाना चाहता हूं कि मैंने क्रिकेट खेल से पीछे हटने और अंतराष्ट्रीय क्रिकेट समेत क्रिकेट के हर फॉर्म से संन्यास लेने का फैसला किया है. इसके साथ ही मैं बीसीसीआई समेत सभी राज्य एसोसिएशन्स को धन्यवाद देना चाहता हूं जिनके लिए मैं खेला. जिसमें हैदराबाद, बड़ौदा, आंध्रा और विदर्भ शामिल रहे.'' इसके अलावा अपने संन्यास के ऐलान के साथ रायुडू ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ''मैं आईपीएल की अपनी फ्रेंचाइज़ी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का भी धन्यवाद देना चाहूंगा. अपने देश के लिए खेलना भी सम्मान की बात है. मैं अपने सभी कप्तानों का भी धन्यवाद करना चाहूंगा जिने अंडर मैं खेला. एमएस धोनी, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के साथ खासकर विराट कोहली का मैं धन्यवाद करता हूं. जिन्होंने पूरे करियर में मुझपर भरोसा दिखाया.'' रायुडू ने टीम इंडिया के लिए कुल 55 वनडे मुकाबले खेले जिसमें उन्होंने 1694 रन बनाए. जिसमें तीन शतक और 10 अर्धशतक शामिल रहे. इस दौरान उनका औसत 47.05 का रहा. हालांकि टी20 क्रिकेट में 6 मौकों पर वो सिर्फ 42 रन ही बना सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget