एक्सप्लोरर

INDvSA: विराट कोहली को देखकर बहुत कुछ सीखना चाहते हैं एडेन मार्कराम

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-1 से ऐतिहासिक सीरीज़ जीत के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली की जमकर तारीफ की जा रही है. इस लिस्ट में खुद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम भी जुड़ गए हैं.

नई दिल्ली/सेंचुरियन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-1 से ऐतिहासिक सीरीज़ जीत के बाद वर्ल्ड क्रिकेट में विराट कोहली की जमकर तारीफ की जा रही है. इस लिस्ट में खुद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम भी जुड़ गए हैं.

ये युवा कप्तान विराट से जो दो चीज़ें सीखना चाहते हैं उनमें अकेले दम पर अपनी टीम को जीत की राह पर लौटाना और गलतियों के लिये खुद को कोसना शामिल हैं.

मार्कराम ने अंतिम मुकाबले के बाद प्रेस कॉंफ्रेस में कहा, ‘‘कोहली अपनी टीम को मैच जिताने के लिये बेताब रहते हैं और इसलिए वह अपनी गलतियों के लिये खुद को कोसते हैं. यह सब प्रतिस्पर्धी नजरिये से है और इसमें कुछ भी दुर्भावना नहीं होती है. जब वह बल्लेबाजी करता है तब यह बेताबी दिखती है. वह टीम को केवल जीत के करीब नहीं पहुंचाना चाहता बल्कि वह जीतना चाहता है.’’

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, ‘‘इसलिए मैं उनसे (कोहली) काफी चीजें सीख सकता हूं. उनकी पूरी टीम और अपनी टीम से मैं काफी चीजें सीख सकता हूं. मैं इधर उधर से छोटी छोटी चीजें सीख रहा हूं.’’

मार्कराम को यह कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं कि दोनों टीमों के बीच कोहली ने सबसे बड़ा अंतर पैदा किया.

उन्होंने कहा, ‘‘उसने बहुत बड़ा अंतर पैदा किया. वह वास्तव में बेहतरीन फार्म में है और उसने दिखाया. उसकी रनों की भूख और मैच के परिणाम को अपने पक्ष में करने की बेताबी का कोई जवाब नहीं है और इसलिए वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक है.’’

मार्कराम ने कहा,‘‘उसने (कोहली) बहुत अंतर पैदा किया और उनके स्पिनरों ने भी अहम भूमिका निभायी. लेकिन कोहली के लिये यह शानदार श्रृंखला रही और जो श्रेय का हकदार है उसे वह दिया जाना चाहिए.’’

मार्कराम से पूछा गया कि क्या इतने बड़े अंतर से हारना शर्मनाक है, उन्होंने कहा, ‘‘शर्मनाक काफी कड़ा शब्द है. निश्चित तौर पर हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये जैसा कि हम चाहते थे. एक टीम के तौर पर हम वास्तव में निराश हैं. मैं यह नहीं कहना चाहूंगा कि हम शर्मिंदा हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता था कि वनडे श्रृंखला कड़ी होगी. मैं इसके लिये तैयार था और मैंने इस चुनौती का लुत्फ उठाया. मैं श्रृंखला 5-1 से गंवाने के बावजूद यहां बैठकर यह कह सकता हूं. यह एक जिम्मेदारी थी जिसका मैंने लुत्फ उठाया. मैंने अपने करियर के इस चरण में काफी कुछ सीखा और यह बुरी चीज नहीं है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर स्टार बल्लेबाज
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget