एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2022: 'अगर आप 208 रनों को डिफेंड नहीं कर पाए तो बहुत सारे सवाल पूछने की जरूरत है' पूर्व भारतीय क्रिकेटर का बयान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय टीम को 208 रन बनाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद भारतीय गेंदबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं.

Aakash Chopra On IND vs AUS 2022: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. मोहाली T20 में टीम इंडिया 208 रनों के बड़े टार्गेट को डिफेंड करने में नाकामयाब रही. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस हार पर बड़ा बयान दिया है. दरअसल, उन्होंने कहा कि वह गेंदबाजों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल के 8 ओवर में 101 रन बने. आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारत के दो सबसे अनुभवी गेंदबाजों का ऐसा प्रदर्शन बढ़िया संकेत नहीं है.

बहुत सारे सवाल पूछने की जरूरत है- आकाश चोपड़ा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के बाद आकाश चोपड़ा ने अपने YouTube चैनल पर कहा कि इस मैच में तकरीबन सभी प्रमुख गेंदबाज खेल रहे थे, लेकिन इसके बावजूद आप 208 रनों को डिफेंड नहीं कर पाए, तो बहुत सारे सवाल पूछने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि पहले हम कहते थे कि हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के आने पर सब कुछ ठीक हो जाएगा, हर्षल पटेल आ गया, जसप्रीत बुमराह भी आ जाएगा, लेकिन अगर विपक्षी टीम 209 रनों के लक्ष्य को 4 गेंद बाकी रहते बना ले, तो फिर सवाल पूछने की जरूरत है. 

'उमेश यादव को चुना जाना हैरान करने वाला फैसला था'

आकाश चोपड़ा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अनुपलब्ध थे, लेकिन ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने दीपक चाहर के ऊपर उमेश यादव को चुना, यह हैरान करने वाला फैसला था. जसप्रीत बुमराह चोट के कारण जबकि मोहम्मद शमी कोविड के वजह से टीम का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में भारतीय टीम ने एक बार फिर कुछ अलग करने की कोशिश की. आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग इलेवन में उमेश यादव के चयन पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उमेश यादव पिछले तकरीबन 3 साल से टीम का हिस्सा नहीं थे, इसके अलावा वह आपके प्लान का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन दीपक चाहर वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर होंगे. ऐसे में दीपक चाहर के ऊपर उमेश यादव को चुना जाना हैरान करने वाला फैसला था.

ये भी पढ़ें-

Raju Srivastava Death: दिग्गज कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर क्रिकेट जगत ने दी श्रद्धांजलि, सहवाग-धवन ने किया ट्वीट

WTC Final Venues: इंग्लैंड में ही होंगे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अगले दो फाइनल, 'दी ओवल' और 'लॉर्ड्स' को मिली मेजबानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
पाकिस्तान टीम के होटल को नकाबपोश प्रोटेस्टर्स ने घेरा, मच गया हड़कंप
6 अक्टूबर को होगी हार्दिक पांड्या की वापसी, BCCI ने दी खुशखबरी
6 अक्टूबर को होगी हार्दिक पांड्या की वापसी, BCCI ने दी खुशखबरी
47 साल के इमरान ताहिर ने टी20 में बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
47 साल के इमरान ताहिर ने टी20 में बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
BRICS 2026 पर सवाल उठाने वाले चिदंबरम को BJP का जवाब- 'नाराज फूफा'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
'नीतीशपुर' सुनते ही भड़की RJD, 'हिंदुस्तान का नाम मोदी पर रख दें'
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद ने छोड़ा WHO का ये पद, जानें क्यों दिया इस्तीफा
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'जो भी IPL से आया...', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'जो भी IPL से आया', पूर्व PAK क्रिकेटर ने उगला जहर, अपनी ही टीम के कोच पर लगाए आरोप
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
जबरदस्ती कराया गया गुलजार सिंह का अंतिम संस्कार? परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
नंदीग्राम में ममता को TMC के बागियों ने उकसाया, '...तो नहीं देंगे कैंडिडेट'
Embed widget