एक्सप्लोरर

डुप्लेसिस ने साधा टीम इंडिया पर निशाना कहा, 'भारत के साथ बदला चुकता करना है'

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारत के खिलाफ बहु प्रतीक्षित पहले टेस्ट मैच से पूर्व शाब्दिक जंग शुरू करते हुए आज यहां कि दुनिया की नंबर एक टीम से उन्हें बदला चुकता करना है.

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारत के खिलाफ बहु प्रतीक्षित पहले टेस्ट मैच से पूर्व शाब्दिक जंग शुरू करते हुए आज यहां कि दुनिया की नंबर एक टीम से उन्हें बदला चुकता करना है.

वह 2015 में भारतीय सरजमीं पर मिली 0-3 की हार का जिक्र कर रहे थे जिसका बदला चुकता करने के लिये उनकी टीम बेताब है. तीन मैचों की श्रृंखला आज से यहां शुरू हो रही है.

डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि भारत के खिलाफ अगली टेस्ट श्रृंखला कब होगी लेकिन संभवत: हम सभी (सीनियर खिलाड़ियों) के पास भारत के खिलाफ खेलने का यह आखिरी मौका है और दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला खेलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. जब हम पिछली बार वहां गये थे तो हमें निराशा हुई थी और हमें बदला चुकता करना है, इसलिए हम इस श्रृंखला को लेकर उत्साहित हैं.’’ डुप्लेसिस ने कहा कि न्यूलैंड्स के विकेट पर घास है जिससे पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका फायदे में रहेगा.

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ प्राथमिकताएं हैं जिनका हम फायदा उठाने के लिये उपयोग कर सकते हैं. मुझे लगता है कि मैदानकर्मियों ने गर्मी में भी अपने काम को बहुत अच्छी तरह से अंजाम दिया है. विकेट अच्छा दिख रहा है. यह वैसा ही दिख रहा है जैसा हम चाहते थे.’’ डुप्लेसिस ने विराट कोहली या किसी अन्य खिलाड़ी के साथ प्रतिद्वंद्विता को तवज्जो नहीं दी और कहा कि दक्षिण अफ्रीका अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिये सभी 11 खिलाड़ियों को निशाना बनाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर विराट बहुत अच्छा खिलाड़ी है. उसके आंकड़े झूठ नहीं बोलते. उम्मीद है कि हम उस पर कुछ दबाव बनाने में सफल रहेंगे. अगर हम उसके बल्ले को खामोश रखने में सफल रहते हैं तो हमारी जीत की संभावना बढ़ जाएगी. लेकिन मैं इसे दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मुकाबले के रूप में देखता हूं. मैं इसे हम दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता के रूप में नहीं देखता. ’’

डुप्लेसिस चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं. वह जिम्बाब्वे के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल थे. दक्षिण अफ्रीका के पास एबी डिविलयर्स और डेल स्टेन भी हैं जो लंबे अर्से बाद टेस्ट मैचों में वापसी कर रहे हैं.

डुप्लेसिस की अनुपस्थिति में जिम्बाब्वे के खिलाफ डिविलयर्स ने ही टीम की अगुवाई की थी लेकिन पहले टेस्ट की अंतिम एकादश में उनकी जगह पक्की नहीं है. इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका अगर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो स्टेन को बाहर बैठना पड़ सकता है.

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, ‘‘कई बार यह निराशाजनक होता है. मैं 11 सप्ताह से बाहर हूं और अब मुझे लग रहा है कि मैं खेलने के लिये तैयार हूं. अच्छी बात यह है कि मैं बहुत अधिक मैचों से बाहर नहीं रहा. मैं खेलने के लिये बेताब हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच के लिये चयन संभवत: अब तक का सबसे मुश्किल काम है. कई संयोजन हैं जिन पर आप गौर कर सकते हैं. यह अच्छी माथापच्ची है. चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने की भी संभावना है लेकिन हम अब भी इसको लेकर बात कर रहे हैं कि हमारा मजबूत एकादश क्या हो सकता है. ’’

डुप्लेसिस से जब विशेष रूप से पूछा गया कि क्या स्टेन को टीम में जगह मिलेगी, उन्होंने कहा, ‘‘यह मुश्किल फैसला होगा. मेरे लिये वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है. वह पिछले कुछ समय से नहीं खेला है और उन्होंने अधिक ओवर नहीं किये हैं जैसा कि हम चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन नेट्स पर डेल का सामना करने से पता चल जाता है कि कौशल अपनी जगह बना रहता है. उसके पास वैसी ही तेजी और कुछ स्विंग है. कौशल के लिहाज से लगता है कि वह अपनी पुरानी स्थिति में ही है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
Team India Performance Analysis: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget