एक्सप्लोरर

AFG vs BAN: राशिद की फिरकी में फंसे बांग्लादेश के बल्लेबाज, सीरीज जीतने की ओर अफगानिस्तान

अफगानिस्तान सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है और सीरीज में बने रहने के लिए बांग्लादेश को आज का मैच जीतना होगा.

राशिद खान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत अफगानिस्तान ने दूसरे टी 20 मुकाबले में बांग्लादेश को आठ विकेट पर 134 रन पर ही रोक दिया. अफगानिस्तान सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है और सीरीज में बने रहने के लिए बांग्लादेश को आज का मैच जीतना होगा.

आईसीसी टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर वन गेंदबाज राशिद ने चार ओवर में महज 12 रन देकर चार विकेट चटकाए. मोहम्मद नबी को भी दो सफलता मिली. बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ही कुछ संघर्ष कर सके जिन्होंने 48 गेंद में पांच चौके की मदद से 43 रन बनाए. आखिरी के ओवरों में अबु हैदर ने तेजी से 21 (नाबाद) रन बनाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन मैच के दूसरे ओवर में ही बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शापूर जदरान (42 रन पर एक विकेट) ने सलामी बल्लेबाज लिट्टन दास (01) को राशिद खान के हाथों कैच करा दिया.

तमीम इकबाल ने एक छोर संभाले रखा लेकिन दूसरे छोर से शब्बीर रहमान (13) और विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहमान (22) ज्यादा योगदान नहीं दे सके. दोनों बल्लेबाजों का विकेट नबी (19 रन पर दो विकेट) को मिला.

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए महमूदुल्लाह (14) ने अपनी पारी की पहली गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 10 ओवर में 81 रन कर दिया. रन गति बढ़ाने के प्रयास में वह भी करीम जनत (40 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गये. 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर तमीम ने एक रन लेकर स्कोर को तीन अंकों में पहुंचाया.

अगले ही ओवर में राशिद खान ने पहले कप्तान शाकिब अल हसन (03) और फिर लगातार दो गेंदों पर तमीम और मोस्सादेक हुसैन (00) का विकेट लेकर बांग्लादेश को बैकफुट पर धकेल दिया. वह हैट्रिक लेने से चूक गये. राशिद ने अपने अगले ओवर में सौम्य सरकार (03) को भी चलता किया.

आखिरी के दो ओवरों में पुछल्ले बल्लेबाजों हैदर और नजमुल इस्लाम ने 26 रन जोड़े. हैदर ने 14 गेंद की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया तो वहीं नजमुल ने तीन गेंद में नाबाद छह रन बनाये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड? आंकड़े देख खुश हो जाएंगे फैंस
वनडे में इंग्लैंड की धरती पर कैसा है रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिकॉर्ड?
Wimbledon Final: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पहुंचे विंबलडन, सूट-बूट में लग रहे एकदम हीरो; साथ में 'सिक्सर किंग'
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया
इंग्लैंड के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में आया भूचाल, अचानक कोच ने इस्तीफा देकर चौंकाया

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget