एक्सप्लोरर

IND vs AFG: डेब्यू टेस्ट से पहले स्टैनिकजई ने दी भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती

अपने पहले टेस्ट की तैयारी में जुटी अफगानिस्तान को उम्मीद है कि भारत के खिलाफ उनके स्पिनर नया इतिहास रचेंगे. अफगानिस्तान के कप्तान असगर स्टैनिकजई का मानना है कि उनकी टीम के ‘विश्वस्तरीय’ स्पिनर 14 जून से बेंगलुरू में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में भारत के दमदार बल्लेबाजों को गंभीर चुनौती पेश करेंगे.

अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगा और स्टैनिकजई ने कहा कि उनका लक्ष्य भारत को अच्छी चुनौती पेश करना है जो अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना इस मैच में उतरेगा.

स्टैनिकजई ने कहा, ‘‘कोहली खेले या न खेले तब भी भारत बड़ी टीम है और अपनी सरजमीं पर तो वह बेहद दमदार है. कोहली बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और हम उनके खिलाफ खेलने का लुत्फ उठाते.’’

उन्होंने कहा, ‘‘चाहे कौन खेल रहा है, हर कोई जानता है कि भारत का उसकी सरजमीं पर सामना करना कितना मुश्किल है. यह सीखने के लिहाज से बहुत अच्छा अनुभव होगा लेकिन हम निश्चित तौर पर चुनौती से परेशान नहीं हैं. हम जीत के लिए खेलेंगे. हमारे पास विश्वस्तरीय स्पिनर हैं और वे भारत को परेशानी में डाल सकते हैं.’’

कोच फिल सिमन्स जहां टीम को पांच दिवसीय चुनौती के लिए शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार करने पर जोर दे रहे हैं वहीं स्टैनिकजई का मानना है कि चार दिवसीय क्रिकेट से टेस्ट ढांचे में ढलना कोई बड़ा मसला नहीं होगा.

अब तक 86 वनडे और 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके स्टैनिकजई ने कहा, ‘‘हम उनके खिलाड़ियों से सीखना चाहते हैं और वे हमसे सीख सकते हैं. हां, हम अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं लेकिन हम फर्स्ट क्लास मैचों के पर्याप्त अनुभव के साथ इस मैच में उतरेंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम एक साल में लगभग दस चार दिवसीय मैच खेलते हैं और दो बार आईसीसी अंतरमहाद्वीपीय कप जीत चुके हैं. टेस्ट निश्चित तौर पर भिन्न होगा लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि इसमें बहुत बड़ा अंतर है.’’

टीम के मुख्य खिलाड़ी स्पिनर राशिद खान और मुजीब जादरान के साथ ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं. राशिद चोटी के लेग स्पिनर के रूप में उभरे हैं तथा मुजीब, जाहिर खान और कैस अहमद भी तेजी से सुधार कर रहे हैं.

स्टैनिकजई ने कहा, ‘‘स्पिन हमारी ताकत है और इसमें कोई संदेह नहीं. हमारे पास दौलत और शापूर जादरान जैसे अच्छे तेज गेंदबाज भी हैं जो 140 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं. इसलिए हमारे पास संसाधन हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget