एक्सप्लोरर

IND vs AFG: डेब्यू टेस्ट से पहले अफगानिस्तान कप्तान के बड़े बोल - भारतीय स्पिनर को बताया कमजोर

लंबे इंतजार के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट मैच के लिए तैयार है. 14 जून को बेंगलुरू में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का टेस्ट डेब्यू होगा लेकिन सफेद जर्सी में उतरने से पहले टीम के कप्तान असगर स्टैनिकजई ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है.

लंबे इंतजार के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टेस्ट मैच के लिए तैयार है. 14 जून को बेंगलुरू में भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का टेस्ट डेब्यू होगा लेकिन सफेद जर्सी में उतरने से पहले टीम के कप्तान असगर स्टैनिकजई ने माइंड गेम खेलना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि भले ही भारत नंबर वन टेस्ट टीम हो लेकिन हमारे स्पिनर उनसे बेहतर हैं. आपको बता दें कि भारत के दो बड़े स्पिनर आर अश्विन और रवीन्द्र जडेजा इस वक्त विश्व रैंकिंग में चौथे और पांचवें स्थान पर काबिज हैं.

भारत से बेहतर अफगान के स्पिनर

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए अफगानिस्तान टीम के कप्तान ने कहा कि पूरा विश्व जानता है कि हमारे पास राशिद खान, मुजीब उर्र रहमान, मोहम्मद नबी और ज़हीर खान जैसे बेहतरीन स्पिनर हैं जो शानदार खेल दिखा रहे हैं. उन्होंन कहा, अफगानिस्तान में जो भी नए गेंदबाज आ रहे हैं वो बेहतर स्पिनर बनते जा रहे हैं क्योंकि वो राशिद और नबी को फोलो करते हैं और इसलिए हमारा स्पिन विभाग भारतीय टीम से कहीं बेहतर है.

अफगानिस्तान टीम में स्पिनरों की फौज

आपको बता दें कि भारत के खिलाफ अपने पहले टेस्ट के लिए अफगानिस्तान ने हर तरह के स्पिनर को जोड़ा है. जहां लेग स्पिनर के रूप में राशिद खान हैं तो मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर टीम के पास मुजीब उर्र रहमान हैं दोनों ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया. टीम में बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ज़हीर और लेफ्ट ऑर्म आर्थोडोक्स स्पिनर आमिर हमज़ा भी हैं. इसके साथ स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के रुप में टीम में नबी और रहमत भी मौजूद हैं.

स्पिनर करेंगे काम आसान

टीम में देश के बेहतरीन स्पिनरों को देखने के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज अहमद शहज़ाद के हौसले बुलंद हैं उनका मानना है कि फिरकी गेंदबाज़ों के पास भारत के दिग्गज बल्लेबाज़ों को परेशान करने की काबिलियत मौजूद है. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु में अगर हम भारत को हरा भी दें तो ये कोई चौंकाने वाली बात नहीं होगी. अफगानिस्तान से पहले आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में कदम रखा और उसे पहले मुकाबले में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा लेकिन शहज़ाद का मानना है कि भारतीय सरजमीं पर हमने काफी क्रिकेट खेला है और इसका फायदा हमें जरूर मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget