एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच रद्द होना तय, तालिबान की वजह से कड़ा फैसला लेगा सीए

तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला क्रिकेट पर बैन लगा दिया है. इस फैसले के विरोध में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच नहीं खेलने का एलान किया है.

तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद अफगान क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की औपचारिक घोषणा इस हफ्ते करेगा. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पिछले महीने से टेस्ट मैच को रद्द करने के संकेत दे रहा है.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया साफ किया है अगर सत्ताधारी तालिबान महिला क्रिकेट से प्रतिबंध नहीं हटाता है ,तो वे अफगानिस्तान से नहीं खेलेंगे. क्रिकेट तस्मानिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डोमीनिक बाकर ने रेडियो स्टेशन ट्रिपल एम से कहा कि इस संबंध में जल्द की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है.

बाकर ने कहा, ''इस हफ्ते इसे औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया जाएगा. यह स्वीकार्य नहीं है कि वे महिला खेलों को स्वीकृति नहीं देंगे. अगर वे प्रतिस्पर्धी पुरुष खेल खेलना चाहते हैं, विशेषकर क्रिकेट जगत में, तो उन्हें पुनर्विचार करना होगा कि उन्हें क्या करना है.''

पिछले साल खेला जाना था यह टेस्ट

तालिबान ने कहा है कि देश में महिला क्रिकेट जारी नहीं रहेगा. बाकर ने कहा कि सीए टेस्ट मैच के बाद में आयोजन का रास्ता खुला रहेगा लेकिन उसके लिए अफगानिस्तान में स्थिति सुधरना बेहद जरूरी है.

यह एकमात्र टेस्ट शुरू में 2020 में होना था लेकिन इसे कोविड-19 महामारी के कारण इस साल 27 नवंबर तक स्थगित कर दिया गया.

आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ ने मैच को स्थगित करने के सीए के फैसले का समर्थन किया है. क्रिकेटर्स संघ का कहना है कि वह राशिद खान जैसे खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में खेलते देखना चाहते हैं पर महिला क्रिकेट को तवज्जों देना भी बेहद जरूरी है.

IPL 2021: RCB के लिए बेहद खास रोल निभा रहे हैं केएस भरत, खुद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget