एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी: मुंबई ने तमिलनाडु पर ली 101 रनों की बढ़त

रणजी ट्रॉफी: मुंबई ने तमिलनाडु पर ली 101 रनों की बढ़त

राजकोट: मुंबई ने कप्तान आदित्य तारे (83), अभिषेक नायर (58) और शार्दुल ठाकुर (52)की जुझारू पारियों की मदद से सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले सेमीफाइनल मैच के तीसरे दिन मंगलवार को पहली पारी में 406 रनों का स्कोर खड़ा किया. शार्दुल के रूप में मुंबई का आखिरी विकेट गिरते ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई. मुंबई ने पहली पारी के आधार पर तमिलनाडु पर 101 रनों की बढ़त ले ली है.

अपने दूसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 171 रनों से आगे खेलने उतरी मुंबई को कल के नाबाद बल्लेबाज तारे और श्रेयस अय्यर (36) से विकेट पर जमे रहने की उम्मीद थी, लेकिन अय्यर 190 के कुल स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 62 रन जोड़े.

अय्यर के बाद मैदान पर उतरे नायर ने कप्तान का बखूबी साथ दिया और छठे विकेट के लिए 121 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई. इस साझेदारी की बदौलत मुंबई ने 300 का आंकड़ा पार किया.

नायर, बाबा अपराजित की गेंद पर 311 के कुल स्कोर पर पगबाधा करार दे दिए गए. 10 रन बाद ही टी. नटराजन ने तारे को पवेलियन भेज तमिलनाडु को बड़ी सफलता दिला दी. तारे ने 181 गेंदों में नौ चौके लगाए.

तारे के जाने के बाद तमिलनाडु को उम्मीद थी कि वह मुंबई को जल्दी ऑल आउट कर देगी, लेकिन शार्दुल ने बलविंदर सिंह संधु (32) के साथ आठवें विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी की जो मुंबई की बढ़त को मजबूत करने में बेहद अहम साबित हुई.

संधु को विजय शंकर ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. मुंबई का आखिरी विकेट शार्दुल के रूप में गिरा. शार्दुल ने अपनी संघर्षपूर्ण पारी में 126 गेंदों का सामना किया और पांच चौके तथा एक छक्का लगाया.

विजय शंकर ने तमिलनाडु के लिए सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए. तमिलनाडु ने पहली पारी में कौशिक गांधी (50), बाबा इंद्रजीत (64) और विजय शंकर (50) की बदौलत 305 रन बनाए हैं.

मुंबई के लिए शार्दुल और नायर ने पहली पारी में चार-चार विकेट हासिल किए थे.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fine On Shreyas Iyer: बीसीसीआई ने क्यों लगाया श्रेयस अय्यर पर 12 लाख का जुर्माना? वजह हैरान कर देगी
बीसीसीआई ने क्यों लगाया श्रेयस अय्यर पर 12 लाख का जुर्माना? वजह हैरान कर देगी
बीच मैच में अंपायरों ने बदलवाया राहुल तेवतिया का बैट, आखिर क्या है आईसीसी का नियम, जानिए
बीच मैच में अंपायरों ने बदलवाया राहुल तेवतिया का बैट, आखिर क्या है आईसीसी का नियम, जानिए
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती
BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पंजाब किंग्स के कप्तान से क्या हुई गलती

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
Embed widget