एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'यह एशटन एगर का बड़ा अपमान है...', एडम गिलक्रिस्ट ने कंगारू टीम की रणनीति पर उठाए सवाल

Adam Gilchrist On Ashton Agar: अभी तक भारत के खिलाफ शुरुआती दोनों ही टेस्ट मैच में एशटन एगर को खेलने का मौका नहीं मिला, जिसे लेकर अब टीम की रणनीति पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं.

India vs Australia Test Series: दिल्ली टेस्ट मैच को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ भारतीय टीम ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा बरकरार रखा हुआ है. दिल्ली टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम के चयन को लेकर भी काफी सवाल खड़े हुए थे. टीम की प्लेइंग इलेवन में एशटन एगर को शामिल ना करने के फैसले पर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने अपनी भड़ास निकाली है.

दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में थोड़ा बेहतर बल्लेबाजी प्रदर्शन तो दिखाया लेकिन वह अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 113 के स्कोर पर ही सिमट गए. तीसरे दिन के खेल के पहले सत्र के दौरान ही कंगारू टीम ने 9 विकेट गंवा दिए थे. इस पारी में रवींद्र जडेजा ने जहां 7 विकेट हासिल किए तो वहीं रविचंद्रन अश्विन के खाते में 3 विकेट आए थे.

इस खराब प्रदर्शन के बाद कंगारू टीम को हर तरफ आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट के अनुसार जिस तरह से टीम एशटन एगर अभी तक इस दौरे पर हैंडल किया है वह उनका काफी बड़ा अपमान है.

एडम गिलक्रिस्ट ने एसईएन रेडियो से बात करते हुए कहा कि, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि एगर वापस देश लौट रहे हैं क्योंकि टीम में वह एक अतिरिक्त खिलाड़ी के तौर पर हैं और मैं इसे समझ सकता हूं. हालांकि टीम के कैंप में ना होने से मुझे इसके बार में सही से नहीं पता कि आखिर उन्हें अभी तक इस दौरे पर मौका क्यों नहीं दिया गया.

गिलक्रिस्ट ने आगे कहा कि लेकिन यह एगर का काफी बड़ा अपमान है क्योंकि मैं जानता हूं कि जब आपको ऐसे दौरों पर विश्वास हो कि आप टीम में चुने जायेंगे लेकिन आपसे पहले एक रिजर्व खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल जाता है.

रेनशॉ को आगामी मैचों के लिए नहीं किया जाना चाहिए शामिल

पहले 2 टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के बेहद खराब प्रदर्शन के बाद उनसे तीसरे टेस्ट मैच में अब सभी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम को प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव करने होंगे. एडम गिलक्रिस्ट ने इसको लेकर कहा कि हो सकता है कि हालात के अनुसार उन्हें 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ फिर से खेलने का फैसला करना पड़े लेकिन मुझे लगता है कि ग्रीन की वापसी के साथ रेनशॉ को अब आगामी मुकाबलों के लिए टीम में मौका नहीं दिया जाना चाहिए.

यह भी पढ़े...

IND vs AUS: 'भारत को टेस्ट में उसके घर पर हराना किसी के लिए आसान नहीं...', रमीज राजा ने बताया ऑस्ट्रेलिया ने कहां की गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
इस खिलाड़ी ने जीता ICC 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड, दावेदारों में भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी थे शामिल
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान
ब्रिटेन दौरे पर 10 मैच में एक जीत, अब गौतम गंभीर नहीं रहेंगे टीम इंडिया के कोच! इस दिग्गज को मिलेगी कमान

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget