एक्सप्लोरर

गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी में गहराई की कमी, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने बताई कमियां

IPL में गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला 28 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ होगा.

गुजरात टाइटंस 28 मार्च से अपने IPL अभियान की शुरुआत कर रही है. इस दिन उसका मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा. इस मैच से 3 दिन पहले पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने गुजरात टाइंटस की बल्लेबाजी पर बयान दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी को कमजोर बताया है. उन्होंने गुजरात के संभावित बल्लेबाजी क्रम पर भी अपनी बात रखी है.

अपने यूट्यूब चैनल पर आकाश चोपड़ा कहते हैं, 'गुजरात की बल्लेबाजी में दिक्कत है. सलामी बल्लेबाज के रूप में शुभमन गिल ठीक हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है. जेसन रॉय के चले जाने के बाद मैथ्यू वेड उनके जोड़ीदार हो सकते हैं. उनके पास ओपनिंग में रहमानुल्ला गुरबाज के रूप में एक विकल्प हैं लेकिन मुझे लगता है कि वे वेड को वरीयता देंगे.'

आकाश चोपड़ा कहते हैं, 'गुजरात के लिए नंबर 3 भी एक समस्या है. यहां विजय शंकर और रिद्धिमान साहा जैसे विकल्प हैं. मुझे लगता है कि वे शंकर के साथ जाएंगे. इसके बाद हार्दिक पांड्या को नंबर 4 पर आना होगा. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो यह बहुत बड़ी गलती होगी. डेविड मिलर पांचवें बल्लेबाज हो सकते हैं.'

आकाश चोपड़ा गुजरात की बल्लेबाजी का विश्लेषण करते हुए कहते हैं, 'वेड ने अब तक भारत में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. पांड्या हाल ही में चोट से उबरे हैं. पिछले तीन साल से इनकी बैटिंग इतनी अच्छी नहीं रही है. डेविड मिलर ने हाल ही में कुछ अच्छी लय हासिल की है लेकिन पांच साल पहले वह जबरदस्त हुआ करते थे. उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे.'

आकाश आगे बताते हैं, 'इनके बाद छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे राहुल तेवतिया और फिर सातवें नंबर पर आएंगे अभिनव सदरंगानी. निचले क्रम में राशिद खान, यश दयाल, मोहम्मद शमी और लोकी फर्ग्यूसन आएंगे.' गुजरात की बल्लेबाजी में कमी बताने वाले आकाश इस टीम की गेंदबाजी को मजबूत बताते हैं. वह कहते हैं कि इस टीम के पास राशिद खान, लोकी फर्ग्यूसन और मोहम्मद शमी जैसे शानदार गेंदबाज हैं. गुजरात की सफलता इन्हीं गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी.

गुजरात टाइटंस की स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्‍तान), राशिद खान, शुभमन गिल, मोहम्‍मद शमी, रहमानउल्‍लाह गुरबाज, लोकी फर्ग्‍यूसन, अभिनव सदरंगनी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, विजय शंकर, जयंत यादव, डोमिनिक ड्रेक्‍स, दर्शन नालकंडे, यश दयाल, अलजारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्‍यू वेड, वरुण एरॉन और बी साई सुदर्शन.

यह भी पढ़ें..

धोनी ने क्यों छोड़ी कप्तानी? और जडेजा को ही क्यों चुना गया अगला कप्तान? 3 प्वाइंट्स में समझें

IPL में 2000+ रन और 100+ विकेट वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं रविंद्र जडेजा, ऐसा रहा है इनका रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget