एक्सप्लोरर

टीम इंडिया को भी चाहिए हार्दिक पांड्या का ऐसा ही फॉर्म

हार्दिक पांड्या कमाल की फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के ‘गेमचेंजर’ का रोल निभाया है. उन्होंने किसी भी मैच में कोई बहुत बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन 25-35 रनों की उनकी पारी ही विरोधी टीम पर भारी पड़ जा रही है.

हार्दिक पांड्या कमाल की फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन में मुंबई इंडियंस के ‘गेमचेंजर’ का रोल निभाया है. उन्होंने किसी भी मैच में कोई बहुत बड़ी पारी नहीं खेली लेकिन 25-35 रनों की उनकी पारी ही विरोधी टीम पर भारी पड़ जा रही है. गुरूवार को भी ऐसा ही हुआ. उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 128 रन ही बना पाई.

दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा. राहुल चाहर ने एक के बाद एक विकेट लेकर दिल्ली की टीम को मैच में टिकने ही नहीं दिया. मुंबई की टीम ने 40 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की. हार्दिक पांड्या ने इस मैच में 15 गेंद पर 32 रन बनाए. इसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे. इसके अलावा हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट लिया और 1 कैच भी पकड़ा. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम प्वाइंट टेबल में 9 में से 6 मैच जीतकर दूसरी पायदान पर आ गई है. इस जीत के हीरो हार्दिक पांड्या मैन ऑफ द मैच चुना गया. इस सीजन में मुंबई की टीम ने जितने मैच जीते हैं उसमें हार्दिक पांड्या का रोल रहा है.

इस सीजन में मुंबई के स्टार हैं हार्दिक पांड्या

इस सीजन में जो पहली जीत मुंबई को मिली वो रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के खिलाफ थी. उस मैच में हार्दिक पांड्या ने 14 गेंद पर 2 चौके और 3 छक्के की मदद से 32 रनों की पारी खेली थी. मुंबई ने चेन्नई सुपरकिंग्स को जब हराया तो उस मैच में हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 8 गेंद पर 25 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट भी लिए थे. उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वो 14 गेंद पर 14 रन ही बना पाए.

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में उन्होंने 13 गेंद पर 19 रन बनाने के साथ साथ दो विकेट लिए थे. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में उन्होंने 16 गेंद पर 37 रन बनाए. इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इसके अलावा 3 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर उन्होंने 1 विकेट भी लिया. इस सीजन में अब तक खेले गए 9 मैचों में वो 43.60 की औसत से 218 रन बनाए हैं. इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37 रन ही है. लेकिन उनके बल्ले से निकली हर पारी टीम के लिए काम आई है. इसकी वजह ये है कि उन्होंने 194 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या इस सीजन में अब तक 8 विकेट भी ले चुके हैं.

विश्व कप में भी यही रोल होगा

हार्दिक पांड्या ने जब 2016 में वनडे करियर की शुरूआत की थी तब से ही इस बात की चर्चा थी कि विश्व कप में वो विराट कोहली के लिए ट्रंप कार्ड साबित होंगे. टीम इंडिया को लंबे समय से एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश थी जो तेज गेंदबाजी के साथ साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकता हो. हार्दिक पांड्या के शुरूआती प्रदर्शन के बाद ही उनकी तुलना कपिल देव से की जाने लगी थी. पांड्या खुद इस तुलना से बचते हैं. इसके बाद महिलाओं को लेकर दिए गए अभद्र बयान की वजह से भी वो विवादों में रहे. उन पर प्रतिबंध लगाया गया. इन बातों के बावजूद जब वो मैदान में लौटे तो उनमें प्रदर्शन की भूख साफ दिखाई दे रही थी. आईपीएल के तुरंत बाद विश्व कप खेला जाना है. हार्दिक पांड्या की यही फॉर्म कायम रही तो 2019 विश्व कप में वो निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए भी ‘गेमचेंजर’ के रोल में होगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget