एक्सप्लोरर

IPL-2021 Stars: IPL-2021 में धमाल मचाए थे ये खिलाड़ी, पहली बार खेलेंगे T20 World Cup

T20 WC: आईपीएल-14 जीतने वाले कप्तान तो वर्ल्ड कप में खेलते नहीं दिखेंगे, लेकिन इस सीजन के कुछ स्टार ऐसे हैं जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे.

IPL-2021 Stars to play first T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप-2021 (T20 World Cup) की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात(UAE) और ओमान में हो चुकी है. टूर्नामेंट का आगाज रविवार को ओमान में हुआ. वर्ल्ड कप के शुरू होने के दो दिन पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का समापन हुआ. महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर चौथी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया. धोनी वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे. उन्होंने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. धोनी इस बार टीम इंडिया के मेंटर के रोल में दिखेंगे. 

आईपीएल-14 जीतने वाले कप्तान तो वर्ल्ड कप में खेलते नहीं दिखेंगे, लेकिन इस सीजन के कुछ स्टार ऐसे हैं जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में उतरेंगे. ऐसे ही उन पांच खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताते हैं. 

वरुण चक्रवर्ती- केकेआर के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया में जगह बनाई है. वरुण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्म अप मैच में खेले थे. हालांकि वह प्रभाव नहीं छोड़ सके. वरुण ने आईपीएल-14 में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 17 मैचों में 18 विकेट चटकाए थे. 

लॉकी फर्ग्युसन- न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्युसन ने केकेआर को आईपीएल-14 के फाइनल में पहुंचाने में अहम रोल निभाया. उन्होंने इस सीजन में 13 विकेट लिए थे. न्यूजीलैंड के फैन्स को उम्मीद होगी कि फर्ग्युसन की फॉर्म जारी रहेगी और टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से वह विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान करेंगे. 

ऋषभ पंत- दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के लिए आईपीएल-14 बेहतरीन रहा. उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ तक पहुंची. इसके अलावा पंत ने अपने बल्ले का भी दम दिखाया. उन्होंने 16 पारियों में 419 रन बनाए. दिल्ली आईपीएल के इस सीजन में तीसरे स्थान पर रही. पंत अब टीम इंडिया की जर्सी में वर्ल्ड कप में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. 

केएल राहुल- अपने करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे केएल राहुल पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे. उन्होंने आईपीएल-14 में 600 से ज्यादा रन बनाए. राहुल अपनी इस फॉर्म को वर्ल्ड कप में भी जारी रखना चाहेंगे. 

शार्दुल ठाकुर- शार्दुल ठाकुर को आखिरी क्षणों में टीम इंडिया में शामिल किया गया. उन्हें स्पिनर अक्षर पटेल के स्थान पर टीम में जगह दी गई है. शार्दुल ठाकुर आईपीएल-14 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने 16 मैचों में 21 विकेट लिए. अब देखना होगा कि क्या शार्दुल अपनी इस फॉर्म को टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रख पाएंगे. 

ये भी पढ़ें- 

Ramiz Raja के इस बयान पर भड़के Mohammad Aamir, जमकर साधा निशाना

T20 WC: England टीम में नहीं हैं स्टोक्स और आर्चर, Jason Roy ने बताया शर्मनाक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget