एक्सप्लोरर

इंग्लैंड में दिखा चहर का कहर, 221 पर ढेर हुई वेस्टइंडीज की टीम

दीपक चहर ने इंग्लैंड में शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ए को 49.1 ओवर में 221 रनों पर ढेर कर दिया.

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में अपनी तेज और स्विंग करती गेंदबाजी से सबको प्रभावित करने वाले दीपक चहर ने इंग्लैंड में शानदार गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ए को 49.1 ओवर में 221 रनों पर ढेर कर दिया. चहर ने अपने 10 ओवर में 27 रन देकर 5 विकेट लिए. इंडिया ए को मैच जीतने के लिए 222 रनों का लक्ष्य मिला है. पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड लॉयन्स के हाथों हारने के बाद भारतीय टीम को फाइनल की उम्मीद को बरकरार रखने के लिए इस मुकाबले को हर हाल में जीतना ही होगा.

वेस्टइंडीज ए के कप्तान जेसन मोहम्मद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला दूसरी गेंद पर ही गलत साबित हो गया. चहर ने ब्लैकवुड को बिना खाता खोल पवेलियन भेज टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. इसके बाद उन्होंने तीसरी ओवर की चौथी गेंद पर मैक्कार्थी(11) विकेट के पीछे पंत के हाथों कैच करा कर टीम को 14 रन पर दूसरा झटका दे दिया.

वेस्टइंडीज ए को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब लय में दिख रहे हेमराज 45 रन बनाने के बाद रन आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद डेवन थोमस(64 नाबाद) ही चहर के कहर के आगे संघर्ष कर पाए. उन्होंने अपनी 83 गेंद की पारी में छह चौके और 1 छक्का लगाकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया चहर ने अपनी गेंदबाजी से विरोधी टीम को बांधे रखा और नियमित अंतराल पर विकेट लिए.

चहर के अलावा शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, विजय शंकर और क्रुणाल पांड्या ने एक-एक विकेट झटके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget