एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत को 2004 टेस्ट सीरीज में मात देने वाले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पिच को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

IND vs AUS 2023 Test Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ के बीच पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल कास्प्रोविक्ज़ ने इंडियन विकेट (पिच) पर बड़ा बयान दिया है.

Michael Kasprowicz On Indian Pitches: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेली जा रही है. सीरीज़ की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई मीडिया भारतीय पिचों के पीछे पड़ी हुई है. सीरीज़ का पहला मैच नागपुर में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने एक पारी और 132 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. इस मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर पिच को लेकर तमाम तरह की बातें कही गई थीं. अब इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ माइकल कास्प्रोविक्ज़ ने भारतीय पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

माइकल कास्प्रोविक्ज़ 2004 में भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे. भारत में खेली गई उस टेस्ट सीरीज़ में ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत अपने नाम की थी. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “ग्लेन मैकग्रा और जेसन गिलेस्पी निश्चित रूप से बेहतरीन गेंदबाज थे. मैं भाग्यशाली था कि मुझे टीम में शामिल किया गया क्योंकि मुझे 1998 और 2001 की सीरीज़ में भारत में खेलने का अनुभव था. जैसे हमने पिछले भारत दौरे पर गेंदबाज़ी की थी, हमने उस तरीको को बदला.” 

उन्होंने आगे कहा, “हमने ज़्यादा सीधी गेंदबाज़ी कराई. हमने बाउंसर का इस्तेमाल रणनीतिक फील्ड पोजीशन के साथ किया जैसे कि कैचिंग मिडविकेट या हुक शॉट के लिए दो खिलाड़ी. मूल रूप से यह भारत की ताकत के अनुसार गेंदबाजी करना था, लेकिन फील्ड प्लेसमेंट और एक्जीक्यूशन के साथ, यह हमारे पक्ष में काम किया. यह पिछले दौरों की तुलना में कुछ अलग करने का फायदा था.”

तेज़ गेंदबाज़ी रही है ऑस्ट्रेलिया की ताकत

तेज़ गेंदबाज़ी हमेशा से ही ऑस्ट्रेलिया टीम की ताकत रही है. कास्प्रोविक्ज़ ने कहा, “मौजूदा ऑस्ट्रेलिया टीम की ताकत भी तीन तेज गेंदबाज रहे हैं लेकिन स्टार्क और हेजलवुड के चोटिल होने के कारण उन्हें टीम का संतुलन बनाए रखने के लिए टीम कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ा है. नागपुर को देखने के बाद, उन्होंने यहां आकर स्पिन गेंदबाजों का समर्थन किया. यही कारण है कि हमारे पास दो स्पिनर हैं.”

पिचों के बारे में बात करना फैशन बन गया है: माइकल कास्प्रोविक्ज़

ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार भारत में खेलते हुए 2004 में एडम गिलक्रिस्ट की कप्तानी में टेस्ट सीरीज़ जीती थी. इस सीरीज़ का तीसरा मैच नागपुर में खेला गया था, जहां ऑस्ट्रेलिया ने 342 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी. नागपुर पिच को लेकर कास्प्रोविक्ज़ ने कहा, “मैं ये नहीं कहूंगा कि विकेट्स बहुत ज़्यादा बदल गए हैं और मैं नहीं कहूंगा कि नागपुर ग्रीन टॉप था. यह अधिक घास कवर के साथ सामान्य से थोड़ा अच्छा था. सतह पर थोड़ी अधिक उछाल थी. इसी के साथ कहूंगा कि पिचें बदली नहीं हैं. यह वैसी ही हैं. मुझे नहीं पता कि यहां सीरीज से पहले विकेटों के बारे में बात करना फैशन बन गया है या नहीं.”

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS: 139 पर गिरे सात विकेट तो फैंस को याद आए ऋषभ पंत, एक मीम देखकर तो नहीं रोक पाएंगे हंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
हार के बाद श्रीलंका को 'ट्रिपल' झटका, भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से 3 खिलाड़ी बाहर
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget