एक्सप्लोरर

1st ODI India vs Australia: टॉस हारकर भारत की पहले गेंदबाज़ी, ऑस्ट्रेलिया के लिए टर्नर का डेब्यू

टी20 सीरीज़ के 2-0 से सफाए के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में टॉस जीत लिया है. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है.

टी20 सीरीज़ के 2-0 से सफाए के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की वनडे सीरीज़ के पहले मुकाबले में टॉस जीत लिया है. मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने शनिवार को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में टॉस जीतकर ये फैसला लिया. 

ऑस्ट्रेलिया ने स्पिनर एश्टन टर्नर को वनडे में डेब्यू का मौका दिया है. वहीं खुद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच के लिए भी यह मैच बेहद खास है. ये मैच उनके करियर का 100वां वनडे मैच भी है.

वहीं टीम इंडिया के नज़रिए से भी ये मैच बेहद ही महत्वपूर्ण है, मई महीने में इंग्लैंड में शुरु होने वाले विश्वकप से पहले ये भारत के लिए आखिरी सीरीज़ है. इस सीरीज़ में टीम इंडिया विश्वकप के लिए सही टीम संयोजन की तलाश में है. विश्वकप में जाने वाले 15 खिलाड़ियों में से लगभग 13 का स्थान पक्का है. जबकि अब भी भारतीय टीम अंतिम दो स्थान के लिए खिलाड़ियों पर नज़र बनाए हुए है.

भारत ने आज दो स्पिन गेंदबाजों को खेलाने का फैसला किया है. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे. जबकि तेज़ गेंदबाज़ी अटैक बुमराह, शमी और विजय शंकर संभालेंगे.

रिषभ पंत को इस मैच से बाहर रखा गया है. जबकि केदार जाधव और अंबाती रायडू मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी संभालेंगे. जाधव ज़रूरत पढ़ने पर छठे गेंदबाज़ की भूमिका भी निभा सकते हैं.

वहीं ओपनिंग का जिम्मा रोहित शर्मा और शिखर धवन के सबसे मजबूत कंधो पर है. कप्तान विराट कोहली अपने स्थान तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे. निचले क्रम में टीम को सहारा देने के लिए एमएस धोनी रहेंगे.

टीमें:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, मार्कस स्टोइनिस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, एडम जाम्पा, जेसन बेहरेनडॉर्फ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?
रिटायरमेंट के बाद अजिंक्य रहाणे को BCCI से कितनी पेंशन मिलेगी?

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget