एक्सप्लोरर

Deaths in Cricket: फिर 'जानलेवा' बना क्रिकेट का खेल, सिर पर गेंद लगने से 15 वर्षीय खिलाड़ी की मौत

Deaths in Cricket: क्रिकेट खेलते समय एक युवा प्लेयर की मौत की खबर से खेल जगत आहत हुआ है. यह मामला केरल का है, जहां खिलाड़ी बिना हेल्मेट लगाए खेल रहा था.

Girl Died during Cricket Practice Kerala: क्रिकेट के खेल में अगर सुरक्षा का ख्याल ना रखा जाए तो खिलाड़ियों की जान पर बात बन आती है. कुछ ऐसा ही केरल में हुआ है, जहां एक 15 वर्षीय लड़की की मौत का मामला सामने आया है. यह घटना केरल के कोट्टाकल शहर की है, जहां मूल रूप से महाराष्ट्र की निवासी तपस्या को क्रिकेट की प्रैक्टिस के दौरान सिर पर गंभीर चोट आई थी. उसे जल्द नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन समय के साथ उसकी हालत बदतर होती चली गई.

तपस्या के परिवार ने उसे महाराष्ट्र के एक अस्पताल में शिफ्ट करवाया, लेकिन बुधवार को उसने सिर पर आई गंभीर चोट के कारण दम तोड़ दिया. तपस्या के पिता का नाम परशुराम सेठ है, जो सोने के गहनों का व्यापार करते हैं. तपस्या 10वीं कक्षा की छात्रा थी, जो अपने स्कूल के ही खिलाड़ियों के साथ बिना हेल्मेट पहने अभ्यास कर रही थीं. सूत्रों की मानें तो जब गेंदबाज रन-अप ले रहा था तब गेंद फेंके जाने से ठीक पहले तपस्या का ध्यान पिच पर पड़ी किसी चीज पर चला गया था. ऐसे में 15 वर्षीय छात्रा ने पुल शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद और बल्ले का कनेक्शन करने में नाकाम रहीं.

तपस्या सिर पर गेंद लगने के तुरंत बाद जमीन पर गिर पड़ी, लेकिन महाराष्ट्र के अस्पताल में शिफ्ट होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. उनका परिवार कई सालों से मलप्पुरम शहर के मेलमुरी इलाके में रह रहा था. क्रिकेट की गेंद बहुत सख्त होती है और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बल्लेबाज पूरी सुरक्षा के साथ खेलने मैदान पर उतरते हैं. ऐसी घटनाओं को देख वह घटना याद आती है जब ऑस्ट्रेलियाई डोमेस्टिक क्रिकेट में खेलते हुए फिल ह्यूज की दर्दनाक मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें:

IPL 2025: इस दिग्गज खिलाड़ी को रिलीज करेगी RCB, ऑक्शन से पहले बड़ी जानकारी आई सामने

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget