एक्सप्लोरर

पत्थर मारने की घटना पर ऑस्ट्रेलियन टीम को फैंस ने कहा 'सॉरी'

नई दिल्ली/गुवाहाटी: मंगलवार को गुवाहाटी में मैच के बाद स्टेडियम से होटल लौट रही ऑस्ट्रेलियाई टीम की बस पर पत्थर से हमला हुआ था. जिसके बाद इस घटना के खिलाफ पूरे देश से कड़ी आलोचना हुई. अब इस घटना के बाद कुछ क्रिकेट फैंस ने ऑस्ट्रेलियाई टीम होटल के पास जाकर उनसे माफी मांगी है.  गुवाहाटी के कुछ क्रिकेट फैंस माफी लिखी हुई तख्ती के साथ टीम होटल के बाहर खड़े हुए और ऑस्ट्रेलियाई टीम से इस घटना के लिए माफी भी मांगी. गुवाहाटी में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी-20 मैच के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी होटल लौट रहे थे. उसी वक्त पत्थर से बस पर हमला हुआ जिससे बस के शीशे टूट गए. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया था. जिसके बाद ये घटना हुई. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, 'बुसारापा स्टेडियम से होटल लौटते वक्त रास्ते में किसी ने क्रिकेट बॉल के साइज़ का पत्थर बस के ऊपर फेंका. जिससे खिड़की का कांच बुरी तरह से टूट गया था. हालांकि उस सीट पर कोई भी खिलाड़ी या स्टाफ बैठा नहीं था. जिससे किसी भी तरह का नुकसान होने से बच सका.' इस घटना के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एरॉन फिंच ने ट्वीट किया, ट्वीट के साथ फिंच ने लिखा, ''होटल जाते समय रास्ते में टीम बस की खिड़की पर पत्थर फेंका गया. ये बहुत डरावना था.'' ऑस्ट्रेलियाई स्टार स्पिनर एडम ज़म्पा ने इस पूरी घटना को विस्तार से बताते हुए कहा कि 'मैं अपने कानों में हेडफोन लगाकर तेज़ आवाज़ में गाने सुनते हुए दूसरी तरफ बस को देख रहा था, तभी एक ज़ोर से आवाज़ आई. पांच सेकिंड के लिए हम सब घबरा गए, ये बेहद डरावना था. हमारे सिक्योरिटी गॉर्ड ने तुरंत हमें बताया कि ये एक पत्थर है. आप कभी भी नहीं चाहते कि इस तरह की घटनाएं हों, ये बेहद निराशाजनक है.' इतना ही नहीं इस पूरी घटना के बाद ज़म्पा ने कहा, 'भारत में क्रिकेट को लेकर एक अलग ही जुनून है, इसलिए यहां पर ट्रेवल कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. हालांकि एक पत्थर की घटना यहां के ज्यादातर फैंस का मूड नहीं दर्शाती है.' हालांकि इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज़ मोएसिज़ ऑनरिकेज़ ने भी एक ट्वीट कर कहा, 'खैर बस के साथ जो हुआ वो नहीं होना चाहिए थे, लेकिन इस घटना के बाद आज असम में फैंस और बच्चों से जो प्यार मिला वो बेहद शानदार है.' गुवाहाटी में सात साल बाद कोई मैच हुआ था. इससे पहले साल 2000 में मैच खेला गया था. सात साल बाद हुए मैच में टीम इंडिया के फैंस बेहद नाराज थे. इन्हीं नाराज फैंस में से किसी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम बस पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी खिलाड़ियों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी; देखें कब-कब खेले जाएंगे मैच
BCCI का बड़ा एलान, भारत बनाम नेपाल टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी
IND vs ENG: पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
पांचवें टी20 में कितनी बदलेगी टीम इंडिया? वैभव सूर्यवंशी समेत 3 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget